
अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बिहार निवासी एक शख्स गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शख्स के पास से मोबाइल, एटीएम कार्ड तथा लगभग 2200 रुपया बरामद किया है। बताया गया कि पड़ोसी जनपद अम्बेडकर नगर के जैतपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बहादुरपुर निवासी अशोक कुमार पाण्डेय पुत्र राम दरश पाण्डेय से भारत कस्टमर सर्विस प्वाइंट (सीएसपी ) दिलाने के नाम पर ठगी की गई थी। प्रकरण में पीड़ित की ओर से भिन्न भिन्न तिथियों में कुल 3 लाख 23 हजार 600 रूपये धोखाधड़ी कर बताये गये , खातो में जमा कराई गई, लेकिन सीएसपी नहीं मिली। दुबारा फोन करने पर ठगे जाने की जानकारी हुई तो उसने साइबर क्राइम थाने में धोखाधड़ी और 66 डी आईटी एक्ट के तहत केस पंजीकृत कराया गया था।
थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस टीम ने शरद पवार उर्फ सीपी निवासी ग्राम कांधूपीपर थाना चंडी जिला नालन्दा, बिहार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शरद पवार के पास से चार मोबाइल फोन के साथ वारदात में प्रयुक्त सात सिम, व चार अन्य सिम, 03 एटीएम कार्ड, एक बैंक चेक बुक,एक बैंक कैश जमा पर्ची और 2190 रूपये नकद बरामद हुआ है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अमित शंकर, कांस्टेबल प्रेम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
सपा नेता ने सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में चढ़ावा मामले की जांच कराने की किया… Read More
जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. ने दिया इस्तीफा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल के फिजीशियन डा.… Read More
कथावाचक पर 15 हजार का इनाम। बीकापुर_अयोध्या। अयोध्या अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में… Read More
एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां: नृपेन्द्र मिश्र। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम… Read More
वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप।… Read More
केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा… Read More