अयोध्या आस-पास

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की अयोध्या में होने वाली रैली हुई रद्द।

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की अयोध्या में होने वाली रैली  हुई रद्द।

अयोध्या।

भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को प्रशासन ने अयोध्या में 5 जून को रैली करने की अनुमति नहीं दी है। इसके बाद सांसद ने बयान जारी कर रैली रद्द करने की घोषणा कर दी है।

उन्होंने कहा कि प्रिय शुभचिंतकों मैं 28 साल से आपके स्नेह से लोकसभा सदस्य के रूप में एक संवैधानिक पद पर हूं। सत्ता और विपक्ष में रहते हुए मैंने सदैव जाति, सम्प्रदाय और सभी धर्म के लोगों को एक साथ लेकर चलने की कोशिश की है। इन्हीं कारणों से मेरे राजनैतिक विरोधी और उनके दल मुझ पर झूठे आरोप लगाते रहे हैं।

वर्तमान घटनाक्रम में कुछ राजनैतिक दल अपना भविष्य तलाश रहे हैं और जगह- जगह सभा करके प्रांतवाद, क्षेत्रवाद और जातीय संघर्ष को भड़काकर सामाजिक सौहार्द्र खराब करने में लगे हैं। मैं राष्ट्रद्रोही ताकतों को सामाजिक समरसता खराब करने का मौका मिले मैं इसका पक्षधर नहीं हूं। समाज में फैलती बुराई पर चिंतन करने के लिये पूज्य संत 5 जून को अयोध्या मेंएक संत सम्मलेन करना चाहते थे लेकिन अभी पुलिस आरोपों की जांच कर रही है इसलिए उच्चतम न्यायालय के सम्मान में पूज्य संतो के परामर्श पर उनकी आज्ञा का पालन करते हुए ‘जन चेतना महारैली 5 जून अयोध्या चलो’ कार्यक्रम स्थगित किया गया है। मर्यादित तरीके से सभी धर्मों, जातियों और प्रांतो के लाखों समर्थकों, शुभचिंतकों ने इस मुद्दे पर मेरा समर्थन किया है इसलिए सबका आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाता हूं कि मैं और मेरा परिवार हमेशा आपका ऋणी रहेगा।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago