अयोध्या ADA ने जारी की अवैध प्लाटिंग करने वाले 40 लोगों की सूची, अयोध्या विधायक और मेयर का नाम भी शामिल

अयोध्या ADA ने जारी की अवैध प्लाटिंग करने वाले 40 लोगों की सूची, अयोध्या विधायक और मेयर का नाम भी शामिल

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में एक बार फिर अवैध रूप से जमीन खरीद-फरोख्त के मामले में नया विवाद सामने आया है। जिसमें अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व मिल्कीपुर के पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा का नाम सामने आ रहा है दर्शन अयोध्या में अवैध रूप से जमीनों की पैकिंग पर कॉलोनी डिवेलप करने वाले अवैध कारोबारियों के नाम को लेकर अयोध्या विकास प्राधिकरण के द्वारा लिस्ट तैयार की गई है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सरयू नदी के किनारे डूब क्षेत्र की जमीने सरकारी नजूल की जमीने और ग्रामीण क्षेत्र की जमीनों के एक बड़े हिस्से को सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर प्रॉपर्टी डीलरों ने बेचा है.इस खरीद-फरोख्त में किसी भी मानक का पालन नहीं किया गया है. जिस के दृष्टिगत अयोध्या विकास प्राधिकरण ने 40 ऐसे प्रॉपर्टी डीलरों की लिस्ट जारी की है जिन्होंने गैरकानूनी तरीके से जमीनें खरीदी बेची और वहां प्लाटिंग करा दी।
शर्मनाक बात यह है कि इन प्रॉपर्टी डीलरों की लिस्ट में अयोध्या के सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय और मिल्कीपुर के पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा का नाम भी शामिल है. विकास प्राधिकरण द्वारा यह लिस्ट जारी करने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।
आपको बता दें कि फैजाबाद शहर के तटीय इलाकों में बड़े पैमाने पर जमीनों की प्लॉटिंग करा कर उन्हें बेचा गया. वहां पर अवैध रूप से कालोनियां बसाई गई लोगों ने मकान खरीदे और अपने घर बना लिए. बीते 15 दिन पहले जब विकास प्राधिकरण ने उस इलाके को नदी का तराई इलाका मानते हुए डूब क्षेत्र घोषित कर बुलडोजर लेकर मकानों को गिराना शुरू किया तो हड़कंप मच गया. जिसके बाद जब मामले की जांच पड़ताल शुरू हुई तो पता चला कि जिन लोगों ने इस इलाके में मकान बनाए हैं उन्होंने जमीन के बैनामे से लेकर सरकारी महकमे के जरिए खारिज दाखिल की कार्रवाई और नगर निगम से मकान नंबर भी आवंटित करा लिया है. ऐसे में यह मकान स्वामी दावा कर रहे हैं कि जब उनके पास जमीन पर कब्जा लेने और मकान बनाने का अधिकार प्राप्त है तो उनके मकान और जमीन अवैध कैसे घोषित हो गए.जब इस पूरे मामले को लेकर बवाल खड़ा हुआ और विपक्ष ने सरकार को और प्रशासन को घेरना शुरू किया था।
वहीं बढ़ते इस मामले को लेकर फैजाबाद सांसद लल्लू सिंह ने करीब सप्ताह भर पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा और इस पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि अयोध्या जिले में बड़े पैमाने पर सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत से प्रॉपर्टी डीलरों ने जमीनों की प्लॉटिंग की है और लोगों को बेचा है.इस मामले में सांसद लल्लू सिंह ने एक एसआईटी गठित कर एसआईटी टीम के द्वारा जांच की मांग की थी। और पत्र में बताया गया था कि ऐसे लोगों पर कार्यवाही की जाए।
वही अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने कहा है कि स्ट्रा की जितने भी अवैध कॉलोनी है उसमें लगभग 40 कॉलोनी को चिन्हित किया गया है बारी बारी से उस पर विनिर्माण को गिराए जाने की कार्रवाई कर रहे हैं और यहां पर जिन लोगों ने खरीद फरोख्त तारीख किया उनके नाम भी सामने आ चुके हैं। उनकी भी हम जांच करवा रहे हैं वैसे जो प्रॉपर्टी डीलिंग का जो कार्य कर रहे हैं उनके विरुद्ध भी सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वही कहा कि जनता से अपील है इस तरह की जो अवैध कॉलोनी बनाई जा रही है उसमें शामिल होने की कोशिश ना करें नक्शे को पास कराएं और पूरी ईमानदारी से प्रयास किया जा रहा है।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

4 days ago