स्पा सेंटर व सैलून की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 9 युवक-युवतियां गिरफ्तार

स्पा सेंटर व सैलून की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 9 युवक-युवतियां गिरफ्तार|

शनिवार को स्पा सेंटर एंड सैलून पर मारे गए छापे का खुलासा अयोध्या कोतवाली पुलिस ने रविवार को किया है। सेंटर में लम्बे अर्से से चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने चार युवकों समेत पांच युवतियों को गिरफ्तार किया है। सभी के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
अयोध्या कोतवाली पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हुआ था, जिसमें शंकरगढ़ स्थित राधा कोल्ड स्टोरेज के सामने बेसमेंट में लाइफ लाइन स्पा एंड सैलून की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चलने की सूचना थी। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी प्रशांत वर्मा के निर्देश पर सीओ डॉ. राजेश तिवारी के मार्गदर्शन में शनिवार देर शाम छापेमारी की गई। पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान मौके से आपत्तिजनक चीजें और चार युवकों व पांच युवतियों को पकड़ा गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अमन मौर्या निवासी राठ हवेली, सुनील कुमार मिश्रा निवासी पुरेवैसिंह थाना बल्दीराय, सुल्तानपुर, अनिल कुमार निवासी पूरेराम बक्श और जेरी निवासी तामी नगर फेज 4 शेट्टी फ्लोर मिल के पीछे चरगांवा थाना को शाहपुर गोरखपुर शामिल हैं। इसके अलावा पांच युवतियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम में अश्विनी कुमार पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।
editor

Recent Posts

श्रीरामलला के दर्शन के लिए उमड़ रहा जनसैलाब।

श्रीरामलला के दर्शन के लिए उमड़ रहा जनसैलाब। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी में भव्य और… Read More

5 hours ago

रुदौली में अपहरण की दो बड़ी वारदातें, युवती और किशोरी को भगा ले जाने का मामला।

रुदौली में अपहरण की दो बड़ी वारदातें, युवती और किशोरी को भगा ले जाने का… Read More

3 weeks ago

अवध विश्वविद्यालय की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी नहीं मिलने से परिणाम रोका।

अवध विश्वविद्यालय की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी नहीं मिलने से परिणाम रोका। अयोध्या।… Read More

3 weeks ago

अयोध्या में भीषण सड़क हादसा, नगर निगम सफाई वाहन और ट्रक में जोरदार टक्कर।

अयोध्या में भीषण सड़क हादसा, नगर निगम सफाई वाहन और ट्रक में जोरदार टक्कर।  अयोध्या।… Read More

3 weeks ago

रुदौली पुलिस ने पकड़े टोटी चोर, चोरी की 125 पीतल की टोटियां बरामद।

रुदौली पुलिस ने पकड़े टोटी चोर, चोरी की 125 पीतल की टोटियां बरामद। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

ज्वैलरी शॉप लूटकांड की आरोपी गर्भवती महिला पायल को मिली सशर्त जमानत।

ज्वैलरी शॉप लूटकांड की आरोपी गर्भवती महिला पायल को मिली सशर्त जमानत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago