कुमारगंज - अयोध्या

अयोध्या में CM योगी बोले, बेशर्मी से रेपिस्ट का समर्थन कर रही सपा, ये वही लोग जो कहते थे- लड़के हैं, गलती हो जाती।

अयोध्या में CM योगी बोले, बेशर्मी से रेपिस्ट का समर्थन कर रही सपा।

कुमारगंज_अयोध्या।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शनिवार अयोध्या जिले के कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने वृहद रोजगार मेला का उद्घाटन किया। रोजगार मेले में 100 से ज्यादा कंपनियां आई हैं। आज 30 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई छात्रों को खुद भी नियुक्ति पत्र वितरित किए।

सीएम योगी आदित्यनाथ में अयोध्या में 30 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और 48 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास किया। इस दौरान मंच पर कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य कृषि मंत्री बलदेव सिंह औलख एवं कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह मौजूद रहे।

सभा को सम्बोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा- समाजवादी पार्टी के नेता का बयान मैं पढ़ रहा था। वो लोग कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुई घटना के आरोपी का समर्थन कर रहे थे। इन्हें शर्म करनी चाहिए। ये वही लोग हैं, जो दुष्कर्मियों के लिए कहते थे- लड़के हैं, गलती हो जाती है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा- इनसे कैसे उम्मीद की जा सकती है। ये वही लोग हैं, जिन्होंने इसी अयोध्या में एक गरीब, अति पिछड़ी जाति की बालिका के साथ रेप की घटना पर बड़ी बेशर्मी के साथ आरोपी को बचाने का प्रयास किया था। आप बताइए ऐसे दुष्कर्मियों के साथ कार्रवाई होनी चाहिए या नहीं होनी चाहिए। बेटी तो बेटी है, क्या बेटी को सुरक्षा के साथ कड़ी कार्रवाई न की जाए। यहां अयोध्या में भी हमने कार्रवाई की।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- ये लोग जब सत्ता में थे, तब इनकी सरकार में हर एक नियुक्ति विवादित होती थी। बिना पैसे से नौकरी नहीं मिलती थी। नियुक्ति में भी भेदभाव होता था। हम कह रहे हैं कि हमने साढ़े 6 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। इसमें कोई सवाल नहीं उठा सकता है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- ये लोग अयोध्या को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। ये वही लोग हैं, जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं। ये लोग कोलकाता और अयोध्या में हुई घटनाओं का समर्थन कर रहे हैं। अब अयोध्या बदल रही है। दुनिया अयोध्या के लिए आकर्षित हो रही है। याद करिए अयोध्या में कितनी संकरी गलियां थीं। लेकिन आज यहां के मार्ग लोगों को यहां आकर्षित कर रहा है। लेकिन, जिन लोगों को अयोध्या का विकास अच्छा नहीं लग रहा है। वो इसे बदनाम कर रहे हैं। सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर इसे बदनाम किया गया। एक दिन आया कि 13 हजार एकड़ लैंड तीन लोगों को आवंटित कर दी गई। मुझे बताओ कि क्या अयोध्या प्रॉपर में 13 हजार एकड़ लैंड है क्या? मुझे ऐसी खबरें चलाने वालों की बुद्धि और विवेक में संदेह होता है।  सच्चाई यह थी कि वेंडर को यहां लाइट लगानी थी लेकिन चुनाव के चलते यह नहीं लगाई गईं। फिर वेंडर ने विपक्षियों के साथ मिलकर एक छोटी सी शिकायत कर दी। अब वेंडर ही शिकंजे में है।

editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago