ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 04:21 PM IST

अयोध्या में CM योगी: बोले, बेशर्मी से रेपिस्ट का समर्थन कर रही सपा, ये वही लोग जो कहते थे- लड़के हैं, गलती हो जाती।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
अयोध्या में CM योगी बोले, बेशर्मी से रेपिस्ट का समर्थन कर रही सपा, ये वही लोग जो कहते थे- लड़के हैं, गलती हो जाती।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: अयोध्या में CM योगी बोले, बेशर्मी से रेपिस्ट का समर्थन कर रही सपा, ये वही...
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

अयोध्या में CM योगी बोले, बेशर्मी से रेपिस्ट का समर्थन कर रही सपा।

images 1 8 - अयोध्या में CM योगी बोले, बेशर्मी से रेपिस्ट का समर्थन कर रही सपा, ये वही लोग जो कहते थे- लड़के हैं, गलती हो जाती।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

कुमारगंज_अयोध्या।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शनिवार अयोध्या जिले के कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने वृहद रोजगार मेला का उद्घाटन किया। रोजगार मेले में 100 से ज्यादा कंपनियां आई हैं। आज 30 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई छात्रों को खुद भी नियुक्ति पत्र वितरित किए।

सीएम योगी आदित्यनाथ में अयोध्या में 30 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और 48 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास किया। इस दौरान मंच पर कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य कृषि मंत्री बलदेव सिंह औलख एवं कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

सभा को सम्बोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा- समाजवादी पार्टी के नेता का बयान मैं पढ़ रहा था। वो लोग कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुई घटना के आरोपी का समर्थन कर रहे थे। इन्हें शर्म करनी चाहिए। ये वही लोग हैं, जो दुष्कर्मियों के लिए कहते थे- लड़के हैं, गलती हो जाती है।

images 2 7 - अयोध्या में CM योगी बोले, बेशर्मी से रेपिस्ट का समर्थन कर रही सपा, ये वही लोग जो कहते थे- लड़के हैं, गलती हो जाती।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा- इनसे कैसे उम्मीद की जा सकती है। ये वही लोग हैं, जिन्होंने इसी अयोध्या में एक गरीब, अति पिछड़ी जाति की बालिका के साथ रेप की घटना पर बड़ी बेशर्मी के साथ आरोपी को बचाने का प्रयास किया था। आप बताइए ऐसे दुष्कर्मियों के साथ कार्रवाई होनी चाहिए या नहीं होनी चाहिए। बेटी तो बेटी है, क्या बेटी को सुरक्षा के साथ कड़ी कार्रवाई न की जाए। यहां अयोध्या में भी हमने कार्रवाई की।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- ये लोग जब सत्ता में थे, तब इनकी सरकार में हर एक नियुक्ति विवादित होती थी। बिना पैसे से नौकरी नहीं मिलती थी। नियुक्ति में भी भेदभाव होता था। हम कह रहे हैं कि हमने साढ़े 6 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। इसमें कोई सवाल नहीं उठा सकता है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- ये लोग अयोध्या को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। ये वही लोग हैं, जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं। ये लोग कोलकाता और अयोध्या में हुई घटनाओं का समर्थन कर रहे हैं। अब अयोध्या बदल रही है। दुनिया अयोध्या के लिए आकर्षित हो रही है। याद करिए अयोध्या में कितनी संकरी गलियां थीं। लेकिन आज यहां के मार्ग लोगों को यहां आकर्षित कर रहा है। लेकिन, जिन लोगों को अयोध्या का विकास अच्छा नहीं लग रहा है। वो इसे बदनाम कर रहे हैं। सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर इसे बदनाम किया गया। एक दिन आया कि 13 हजार एकड़ लैंड तीन लोगों को आवंटित कर दी गई। मुझे बताओ कि क्या अयोध्या प्रॉपर में 13 हजार एकड़ लैंड है क्या? मुझे ऐसी खबरें चलाने वालों की बुद्धि और विवेक में संदेह होता है।  सच्चाई यह थी कि वेंडर को यहां लाइट लगानी थी लेकिन चुनाव के चलते यह नहीं लगाई गईं। फिर वेंडर ने विपक्षियों के साथ मिलकर एक छोटी सी शिकायत कर दी। अब वेंडर ही शिकंजे में है।

🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT