
अयोध्या में भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए हुए 42 नामांकन।
अयोध्या।
अयोध्या भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद के लिए 42 नामांकन हुए। वहीं प्रांतीय परिषद के लिए 7 लोगों ने नामांकन किया। भाजपा के जिला कार्यालय सहादतगंज में नामांकन प्रक्रिया 12 बजे से 2 बजे तक चली, जिला चुनाव अधिकारी वाईपी सिंह ने नामांकन जमा किए।
जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन करने वालों में प्रमुख रूप वर्तमान जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, अवधेश पाण्डेय बादल, राघवेन्द्र पाण्डेय, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, अशोक कसौधन, राममोहन भारती, राधेश्याम त्यागी, सर्वजीत सिंह, मवई ब्लाक प्रमुख राजीव कुमार तिवारी, इंद्रभान सिंह, मणीन्द्र पाण्डेय, रघुनंदन चौरसिया, अखण्ड प्रताप सिंह, राम सजीवन मिश्र, मनोज कुमार वर्मा, इं रणवीर सिंह, अंकित दूबे, अभय सिंह, शिवानंद सिंह शिवम्, बब्लू पासी, मगनलाल वर्मा, पवन कुमार उपाध्याय, चन्द्रकेश रावत, शिव गोविन्द पाण्डेय, किशोरीलाल भारती, सरयू प्रसाद दूबे, भूपेन्द्र प्रताप सिंह शामिल है।
वहीं प्रांतीय परिषद के लिए दीपक दूबे, रॉकी द्विवेदी, देवेन्द्र मणि त्रिपाठी, चन्द्रबली सिंह, सत्यनाम सिंह, पंकज सिंह और सुनील सिंह राजपूत ने नामांकन किया।
जिला चुनाव अधिकारी वाईपी सिंह ने बताया कि जिलाध्यक्ष के लिए 42 तथा प्रांतीय परिषद के लिए 7 नामांकन हुए हैं। नामांकन पत्रों की जांच के उपरान्त इन्हें प्रदेश कार्यालय में जमा कराया जाएगा। जहां विचार विर्मश के उपरांत प्रदेश चुनाव अधिकारी डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय जिलाध्यक्ष तथा प्रांतीय परिषद की घोषणा करेंगे।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More