
कटरा पुलिस चौकी में तैनात होमगार्ड का पुलिस चौकी में फंदे से लटकता मिला शव।
अयोध्या।
अयोध्या थाना श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र की कटरा पुलिस चौकी में तैनात एक होमगार्ड ने पुलिस चौकी के कमरे में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे के पंखे पर रस्सी के सहारे लटकता मिला। सोमवार सुबह पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों और फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में दरवाजे को तोड़कर शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
सीओ अयोध्या ने बताया कि कमरा अंदर से बंद था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। इसके पीछे पारिवारिक विवाद सामने आ रहा है। इसकी जांच की जा रही है।
होमगार्ड कमांडेंट राघवेंद्र शुक्ला ने बताया कि मृतक होमगार्ड खंडासा कम्पनी में तैनात था। आत्महत्या के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है।
मौके पर सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी, थाना राम जन्मभूमि प्रभारी अभिमन्यु शुक्ला समेत जिले के आला अधिकारी पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More