Screenshot 20250314 2115512 - अयोध्या में जमकर खेली जा रही है होली, हर तरफ दिख रही है रंगों की धूम।

अयोध्या में जमकर खेली जा रही है होली, हर तरफ दिख रही है रंगों की धूम।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या में जमकर खेली जा रही है होली, हर तरफ दिख रही है रंगों की धूम।

Screenshot 20250314 2115512 - अयोध्या में जमकर खेली जा रही है होली, हर तरफ दिख रही है रंगों की धूम।

अयोध्या।

अयोध्या में समेत पूरे देश में होली की धूम है। श्रीरामनगरी में भी सुबह होली खेली जा रही। लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल और रंग लगा रहे है। राम मंदिर में श्रीरामलला को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भेजा गया अबीर गुलाल लगाया गया है।

श्रीराम मंदिर आने वाले प्रत्येक भक्तों के साथ फूलों की होली खेली जा रही है। इसके लिए ट्रस्ट ने 10 कुंतल फूल मंगवाए है। हनुमानगढ़ी में बजरंगबली को अबीर गुलाल लगाया गया है, इसके साथ ही मंदिर में आने वाले सभी भक्तों को अबीर लगाया जा रहा है। श्रीराम नगरी के 10 हजार मंदिरों में भी परंपरिक होली खेली जा रही है। इससे पहले गुरुवार रात 11 बजे जिले में 2195 स्थानों पर वैदिक मंत्रों के बीच होलिका दहन किया गया।

अयोध्या में श्रीरामलला रामानंदीय विरक्त वैष्णव परंपरा के अनुरूप होली खेल रहे है। श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने इसके लिए 10 कुंतल फूल मंगवाए है। जिसमें गंदा, गुलाब आदि है। श्रीराम मंदिर आने वाले भक्तों के साथ फूलों की होली खेली जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीरामलला के लिए विशेष अबीर भेजा है। जिसे श्रीरामलला को लगाया गया है, शुक्रवार को सभी भक्तों को श्रीरामलला का यह अबीर प्रसाद भक्तों को लगाया जा रहा है। होली पर श्रीरामलला को 56 प्रकार की व्यंजनों से भोग भी लगाया जाएगा।

सीओ स्तर के पुलिस अधिकारी को तैनात किया गया है। अप्रिय घटना व हुडदंगियों पर नजर रखने के लिए अयोध्या पुलिस ड्रोन का प्रयोग करेगी।

एसएसपी राज करण नैय्यर ने कहा “होली के दिन नए उम्र के लड़के खास कर दोपहर के समय बिना हेलमेट ट्रिपल राइडिंग करते हैं, संवेदनशीलता और रोड सेफ्टी को देखते हुए युवाओं को बिना हेलमेट ट्रिपल राइडिंग से बचना होगा, जनपद के सभी लोग हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *