Modi becomes the longest serving elected Prime Minister party workers offer congratulations with havan and prayers. 2 - लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने मोदी, कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन कर दी बधाई।

लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने मोदी, कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन कर दी बधाई।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने मोदी, कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन कर दी बधाई।

Modi becomes the longest serving elected Prime Minister party workers offer congratulations with havan and prayers. 2 - लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने मोदी, कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन कर दी बधाई।

अयोध्या।

अयोध्या जिले में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 10 जून को उनके कार्यकाल के 4399 दिन पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर अयोध्या में हवन-पूजन का आयोजन कर प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दी गईं।

वासुदेव घाट स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह एवं उनके प्रतिनिधि आलोक सिंह मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन संपन्न हुआ तथा देश की समृद्धि, विकास और जनकल्याण की कामना की गई। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भी सहभागिता की।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास के कारण मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं और यह उपलब्धि लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनके प्रति जनसमर्थन को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। 10 जून 2026 को उनके लगातार कार्यकाल के 4399 दिन पूरे हो गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के नाम था, जो पहले आम चुनाव के बाद लगातार 4398 दिनों तक इस पद पर रहे थे।

कार्यक्रम का संयोजन महामंत्री परमानंद मिश्र ने किया। मौके पर महानगर महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, उपाध्यक्ष तिलकराम मौर्या, रवि शर्मा, शशि प्रताप सिंह, मंत्री शिवम‌् शुक्ला, मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी, प्रदीप यादव, रामजस मांझी, राजेश मिश्र, रामभजन वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने भरत हनुमान मंदिर भरतकुंड, विधायक चंद्रभानु पासवान ने सिद्धनाथन मन्दिर महुलारा , विधायक रामचन्द्र यादव ने शिवमंदिर सूजांगज, ,बीकापुर विधायक ने महादेव मंदिर महोली, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने मां कामख्या मन्दिर फतेहपुर कमासिन में, जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने मिल्कीपुर विधानसभा के प्राचीन शिवाला मन्दिर रमपुरवा में हवन पूजन कर प्रधानमंत्री को बधाई दिया। विभिन्न स्थानों पर ब्लाकप्रमुख दिनेश बर्मा, जिला महामंत्री शिवम सिंह, जिला उपाध्यक्ष सरोज मिश्रा, ऋषिकेश बर्मा, मण्डल अध्यक्ष संदीप कोरी,अनिल उपाध्याय, सुशील मिश्रा, शैलेन्द्र पाण्डेय मोनू, भरत श्रीवास्तव, राजेश कौशल मानस तिवारी, विवेक पाण्डेय एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *