अमेठी - उत्तरप्रदेश

अमेठी के एसपी व दो दरोगा पर केस दर्ज करने का आदेश।

अमेठी के एसपी व दो दरोगा पर केस दर्ज करने का आदेश।


अमेठी।

अमेठी में एक ही परिवार के चार लोगों की हुई हत्या के मामले में बचाव पक्ष की ओर से तीन आरोपियों को केस से उन्मोचित (डिस्चार्ज) करने के लिए दी गई अर्जी को जिला जज जय प्रकाश पांडेय ने बुधवार को खारिज कर दिया है।
केस की विवेचना में लापरवाही करने पर अमेठी जिले की एसपी इलामारन जी, अमेठी के तत्कालीन कोतवाल उमाकांत शुक्ल व क्राइम ब्रांच निरीक्षक परशुराम ओझा के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है। जिला जज ने आदेश की प्रति प्रमुख सचिव गृह, आईजी व डीआईजी के पास भेजने का आदेश देते हुए मामले की विस्तृत जांच कराने का आदेश दिया है।
अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता रवि शुक्ल के मुताबिक 15 मार्च 2022 को अमेठी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे तिवारी मौजा गुंगवांछ निवासी अमरजीत यादव के बड़े भाई हनुमान प्रसाद अपनी जमीन पर मोरंग गिरा रहे थे। तभी वहां पहुंचे गांव के ही आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडा व सरिया से हमला कर दिया था। उन्हें बचाने दौड़े परिवार के कई अन्य लोगों को भी आरोपियों ने मारपीट का घायल कर दिया था।
हमले में आई चोटों से हनुमान प्रसाद, संकठा प्रसाद, पार्वती देवी व अमरेश यादव की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में राम दुलारे यादव, उसके पुत्र अखिलेश यादव, बृजेश यादव, अभिषेक यादव उर्फ छोटू एवं मौजूदा ग्राम प्रधान आशा तिवारी, उनके पति राम शंकर तिवारी व पुत्र नितिन तिवारी और पांच अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विवेचना जारी रखी थी। प्रधान के पति राम शंकर तिवारी को अमेठी के तत्कालीन कोतवाल उमांकात शुक्ल ने क्लीन चिट देते हुए फाइनल रिपोर्ट सीजेएम कोर्ट भेज दी थी।
इसी आधार पर राम शंकर तिवारी जेल से रिहा हो गया था। बाद में कोर्ट के आदेश पर मामले की अग्रिम विवेचना हुई थी। एसपी के निर्देशन में जांच कर रहे क्राइम ब्रांच के निरीक्षक परशुराम ओझा ने पूर्व में चार्जशीटेड हुई आशा तिवारी, नितिन तिवारी व अभिषेक यादव उर्फ छोटू को विवेचना में क्लीनचिट देकर कोर्ट में फाइनल रिपोर्ट भेज दी थी। हालांकि, सीजेएम ने पुलिस की फाइनल रिपोर्ट खारिज कर आरोपियों की पत्रावली सेशन कोर्ट को सुपुर्द कर दी थी।
पुलिस की विवेचना में क्लीनचिट पाईं ग्राम प्रधान आशा तिवारी, उनके पुत्र नितिन तिवारी एवं सह आरोपी अभिषेक यादव उर्फ छोटू को केस से उन्मोचित करने के लिए बचाव पक्ष की ओर से अर्जी दी गई थी। अभियोजन पक्ष की ओर से डीजीसी क्रिमिनल राम अचल मिश्र व अधिवक्ता रवि शुक्ल ने अर्जी का विरोध किया। जिला जज जय प्रकाश पांडेय ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद बुधवार को बचाव पक्ष की अर्जी खारिज कर दी है।

editor

Recent Posts

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए 18 हजार राशन कार्ड।

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More

2 days ago

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

6 days ago