ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 02:32 AM IST

अतिक्रमण हटाने निकली टीम: से व्यापारियों ने की मारपीट, पिटाई से नाराज सफाई कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
अतिक्रमण हटाने निकली टीम से व्यापारियों ने की मारपीट, पिटाई से नाराज सफाई कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: अतिक्रमण हटाने निकली टीम से व्यापारियों ने की मारपीट, पिटाई से नाराज सफाई कर्मियों ने...
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।
अतिक्रमण हटाने निकली टीम से व्यापारियों ने की मारपीट, पिटाई से नाराज सफाई कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार।

untitled 23 copy7 - अतिक्रमण हटाने निकली टीम से व्यापारियों ने की मारपीट, पिटाई से नाराज सफाई कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर जिले में रविवार को शहर के चौक में अतिक्रमण हटाने के दौरान कई व्यापारियों ने सफाई कर्मी से मारपीट कर ली। मारपीट से आहत सफाई कर्मी धरने पर चले गए थे। सोमवार को कूड़ा उठाने से मना करते हुए सफाईकर्मियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नगर पालिका में धरना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

रविवार को सफाईकर्मियों की एक टोली ईओ के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने का कार्य कर रही थी। इसी दौरान टीम शाहगंज से चौक की तरफ पहुंची अतिक्रमण हटाने लगी, तो कई व्यापारी सफाई कर्मियों से मारपीट किया। इस दौरान काफी समय तक सफाई कर्मियों व व्यापारियों में काफी देर तक नोक झोंक चलती रही। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। वही सफाई कर्मी अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंप धरने पर चले गए। 

सोमवार को सफाई कर्मियों के धरने पर जाने से वार्डों में कूड़े के ढेर बन गए। सफाई कर्मचारी यूनियन के नेता व पूर्व सभासद अमोल बाजपेयी एडवोकेट ने बताया कि प्रशासन के सहयोग से दोनों पक्षों को कोतवाली लाया गया। जहां पर मारपीट करने वाले व्यापारी सार्वजनिक रूप से माफी मांगे हैं। इसके बाद नाराज सफाई कर्मी काम पर लौट आए। अब दूसरी मीटिंग से शहर का कूड़ा उठाने समेत साफ सफाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बात पर भी सहमति बनी है कि अब बिना सक्षम अधिकारी (मजिस्ट्रेट) और पुलिस के बिना नगर पालिका की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए नहीं निकलेगी। जिससे इस तरह की स्थिति फिर से न उत्पन्न हो।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT