बोलेरो-ट्रक की टक्कर, पांच लोग गंभीर रूप से हुए घायल।

कूरेभार_सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर जिले के कूरेभार अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को सड़क हादसा हुआ। कूरेभार थाना क्षेत्र के पुरखीपुर चतुरपुर के पास बोलेरो और टेलर ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कूरेभार क्षेत्र के दखिनवारा गांव के पांच लोग घायल हुए। इनमें संजीव सिंह (40) वर्ष , विनय सिंह (45)वर्ष , रंजीत सिंह (45) वर्ष , मनोज सिंह (38) वर्ष और नरेंद्र सिंह शामिल हैं।
कूरेभार पुलिस, स्थानीय लोग और एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कूरेभार ले जाया गया। डॉ. जसवंत आज़ाद ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज, सुल्तानपुर रेफर किया। संजीव सिंह और विनय सिंह की स्थिति अधिक खराब होने के कारण उन्हें सुल्तानपुर से मेडिकल कॉलेज, लखनऊ भेजा गया।
पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।