h - खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी,दीपावली से पहले 5 नमूने लिए, मिठाई नष्ट की।

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी,दीपावली से पहले 5 नमूने लिए, मिठाई नष्ट की।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी,दीपावली से पहले 5 नमूने लिए, मिठाई नष्ट की।

h - खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी,दीपावली से पहले 5 नमूने लिए, मिठाई नष्ट की।

अयोध्या।
अयोध्या जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने आने वाले त्योहारों दीपावली, गोवर्धन पूजा  और भाई दूज से, पहले विशेष छापेमारी अभियान चलाया। शनिवार को हुई इस कार्रवाई में कुल 5 खाद्य नमूनों को जांच के लिए भेजा गया और लगभग 30 किलोग्राम दूषित मिठाइयों को नष्ट किया गया, जिनकी अनुमानित कीमत 6000 रुपये है।

सहायक आयुक्त (खाद्य) मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित सचल दल ने यह कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विवेक कुमार मौर्य और जयदीप मौर्य की टीम ने कुमारगंज स्थित राजाराम स्वीट हाउस से राजभोग का एक नमूना लिया। इसके अलावा, धरमगंज के हैप्पी मिष्ठान भंडार से बालूशाही और आशीष मिष्ठान भंडार से बूंदी लड्डू का एक-एक नमूना संग्रहित किया गया। इस दौरान 30 किलोग्राम दूषित मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

इसी क्रम में, उपजिलाधिकारी बीकापुर के निर्देशन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में एक अन्य टीम ने भी कार्रवाई की। इस टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार साहू और अनूप सिंह शामिल थे। उन्होंने वैष्णवी डेयरी से मिश्रित दूध और कालीचरण स्वीट्स से पेड़ा का नमूना लिया। विभाग द्वारा संग्रहित सभी पांच नमूनों को विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
सहायक आयुक्त मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान आम जनता को त्योहारों के दौरान सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *