पत्नी से मिलने के बाद बंदी ने जेल में की खुदकुशी।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
सुलतानपुर_उत्तर प्रदेश।
ये खबर भी पढ़ें…
CM योगी की महंत राजू दास से मुलाकात, करीब 25 मिनट हुई बातचीत। ➔
उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिला कारागार में एक विचाराधीन बंदी ने मंगलवार को पत्नी से मिलने के बाद आत्महत्या कर ली।
जिला कारागार अधीक्षक प्रांजल अरविंद ने बताया कि बैरक संख्या 12 में निरुद्ध विचाराधीन बंदी मो. सुभान ने आज दोपहर को पत्नी नगमा बानो से मुलाकात की। इसके कुछ देर बाद उसने अहाते में स्थित पेड़ संख्या 505 से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। बंदी थाना कादीपुर के वाद में निरुद्ध था। वह पांच मई 2025 से जेल मे बंद था। स्थानीय पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन / ADVERTISEMENT
