रुदौली-अयोध्या

अज्ञात वाहन की टक्कर से प्रधानाध्यापक की मौत, अध्यापिका गम्भीर।

अज्ञात वाहन की टक्कर से प्रधानाध्यापक की मौत, अध्यापिका गम्भीर।
रुदौली अयोध्या।
अयोध्या जिले के कोतवाली रुदौली क्षेत्र अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक शिक्षक की मौत व शिक्षका गम्भीर रूप से घायल हो गई।घायल शिक्षका का इलाज मेडिकल कालेज दर्शन नगर में चल रहा है। जबकि मृतक शिक्षक के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। दुर्घटना कोतवाली रुदौली क्षेत्र के नेशनल हाइवे नवीन सब्जी मंडी के पास की है। बताया जाता है कि प्राथमिक विद्यालय सराय पीर में कार्यरत प्रधानाध्यापक अनूप मिश्रा, सहायक अध्यापिका प्रीति मौर्य 1 बजे विद्यालय से छुट्टी होने के उपरांत घर जाने के लिए पैदल रोड क्रॉस कर रहे थें तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे दोनो शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी रुदौली पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने शिक्षक अनूप कुमार मिश्रा (पुत्र) उमाशंकर मिश्रा (52) वर्ष, निवासी मोहल्ला रायगंज कोतवाली अयोध्या को मृत घोषित कर दिया, वही प्रीति मौर्या पत्नी सुधांशु मौर्या (35) वर्ष, निवासी मोहल्ला रानोपाली कोतवाली अयोध्या की हालत गंभीर देखते हुए, जिला मुख्यालय रिफर कर दिया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
मौत की खबर सुनकर खण्ड शिक्षा अधिकारी रमाकांत राम व अध्यापक श्री प्रकाश पाठक,रजनीश कुमार,रामानुज तिवारी,पबन लोधी,स्वामी नाथ,मोहित श्रीवास्तव ,नवनीत सिंह,रोहित कुमार आदि शिक्षकों का जमावड़ा सीएचसी में लग गया। साथी शिक्षक की मौत से सभी की आंखे नम थी।
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago