कुमारगंज - अयोध्या

शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए छात्रों का धरना, कृषि विश्वविद्यालय में छात्र यशपाल की मौत का मामला। अयोध्या।

शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए छात्रों का धरना, कृषि विश्वविद्यालय में छात्र यशपाल की मौत का मामला।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज में एमएससी एग्रोनॉमी फाइनल वर्ष के छात्र यशपाल सिंह की मौत के बाद साथी छात्र-छात्राओं का आक्रोश थम नहीं रहा है। मंगलवार की रात आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने कैंडल मार्च निकालकर मृतक छात्र को श्रद्धांजलि अर्पित की। गेट पर धरना-प्रदर्शन कर आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा व एक सदस्य को नौकरी दिलाने की मांग की।
विश्वविद्यालय में मंगलवार की रात छात्र- छात्राओं ने दिवंगत साथी की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकालने की योजना बनाई। इसकी भनक लगते ही विवि प्रशासन ने पहले तो उन्हें रोकना चाहा। विश्वविद्यालय के सुरक्षा अधिकारी ने दोनों गेटों पर चौकसी बढ़ा दी और ताला लगवा दिया। इसके बावजूद छात्रों ने देर रात कैंडल मार्च निकाला। गेट नंबर दो पर कैंडल मार्च के बाद एक घंटे बैठकर शांति प्रार्थना की। इसके बाद छात्र-छात्राओं का हुजूम विश्वविद्यालय के वीआईपी गेट पर पहुंचा, वहां भी धरना दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसकी सूचना पर स्थानीय पुलिस परिसर के आसपास जमा रही।
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago