अयोध्या उत्तर प्रदेश

अग्निवीर जवानो का चौथा बैच देश की सेवा को तैयार, परेड में दी सलामी।

अग्निवीर जवानो का चौथा बैच देश की सेवा को तैयार, परेड में दी सलामी।

अयोध्या। 

अयोध्या भारतीय सेना की सबसे पुरानी रेजिमेंट में से एक डोगरा रेजिमेंट के अग्निवीर जवानों के चौथे बैच ने अपनी ट्रेनिंग पूरी कर ली। 873 अग्निवीर जवानों के इस दल को पासिंग आउट परेड के बाद मंगलवार को विधिवत भारतीय सेना में शामिल होने के लिए हरी झंडी मिल गयी। बुधवार को इन सभी को उत्तर भारत व उतर पूर्वी राज्यों की बिभिन्न यूनिटों में तैनाती के लिए रवानगी दे दी जाएगी ।

 मई में शुरू हुयी अग्निवीर जवानों को 31 सप्ताह की कठोर ट्रेनिंग देकर देश सेवा के लिए तैयार किया। अग्निवीर आकाश ने परेड का नेत्रित्व किया इसके पहले अयोध्या में स्थित डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में मंगलवार को सुबह 8 बजे आयोजित एक समारोह में 873 अग्निवीरों ने पासिंग आउट परेड में परम्परागत रूप से हिसा लिया।

 मुख्य अतिथि मेजर जनरल पी बी एस लाम्बा, वी एस एम ने उत्साह वर्धन किया। पूरे कोर्स के दौरान अच्छा प्रदर्शन कर अग्निवीर हेमंत ने गोल्ड मैडल हासिल किया। सैनिकों को गर्व और समर्पण के साथ देश की सेवा करने और भारतीय सेना के मूल्यों को बनाये रखने का पाठ पढाया गया।

 मंगलवार को जेमेदार लाला परेड ग्राउंड में अग्निवीर आकाश के नेत्रित्व में ओपचारिक परेड में अग्निवीरों ने पवित्र अंतिम पथ द्वार के माध्यम से उत्साह व जोश से मार्च किया। परेड की समीक्षा मेजर जनरल पी बी एस लाम्बा, वी एस एम द्वारा की गयी। इस दौरान ब्रिगेडियर के रंजीव सिंह, वाई एस एम् डोगरा रेजिमेंटल सेंटर, समेत अन्य सैन्य अधिकारी, जेसीओ, जवान व उनके परिजन मौजूद रहे। अग्निवीरो को शारीरिक फिटनेस, हथियार संचालन, सामरिक प्रशिक्षण दिया गया।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago