अयोध्या उत्तर प्रदेश

प्रधान-सचिव और जेई से होगी 3.22 लाख की वसूली, भ्रष्टाचार की शिकायत हुई थी, जांच में दोषी पाए गए।

प्रधान-सचिव और जेई से होगी 3.22 लाख की वसूली, भ्रष्टाचार की शिकायत हुई थी, जांच में दोषी पाए गए।

अयोध्या।
अयोध्या जिले के रुदौली ब्लाक के ग्राम फगौली कुर्मियान में मनरेगा योजना से निकाले गए तीन लाख 22 हजार रुपए की प्रधान, सचिव व जेई से वसूली का आदेश जारी हुआ है। इसकी पुष्टि खण्ड विकास अधिकारी रुदौली ने की है।
रुदौली ब्लाक के ग्राम फगौली कुर्मियान में बिना काम कराए लाखों रुपए के भुगतान की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए खंड विकास अधिकारी अखिलेश गुप्त और जेई दीपाली मिश्रा की संयुक्त टीम ने कार्य स्थल शुजागंज पक्का तालाब की सीढियों की स्थलीय जांच की थी।

 जांच रिपोर्ट में सीढ़ियों के जीर्णोद्धार का कार्य कराया जाना फर्जी पाया गया। अब दोषी फगौली कुर्मियांन के प्रधान आनंद कुमार, मनरेगा के जेई देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव व ग्राम पंचायत अधिकारी दीप्ति कुशवाहा से रिकवरी होगी।

जांच अधिकारी ने कुल धनराशि को तीन भागों में बांटते हुए प्रत्येक दोषी को एक लाख, सात हजार, तीन सौ रुपए की धनराशि मनरेगा कोष में जमा कराए जाने के आदेश दिए हैं। मामले की शिकायत गांव निवासी हरिमोहन मिश्र द्वारा लगातार भ्रष्टाचार की शिकायत ब्लॉक के कर्मचारियों अधिकारियों से की जाती रही लेकिन कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा था।
शिकायतकर्ता जिलाधिकारी के संपूर्ण समाधान दिवस पर की थी जिसकी जांच की गई तो शिकायतकर्ता द्वारा की गई शिकायत सही पाई गई जिसके बाद भ्रष्टाचार संलिप्त ग्राम प्रधान, सचिव समेत अन्य कर्मचारियों से वसूली की जाएगी। बीडीओ अमित त्रिपाठी ने बताया कि जांच में गबन की पुष्टि होने पर सबको धनराशि लौटाने के लिए सभी को अवगत कराया गया है।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago