
धोखाधड़ी के आरोपी को नहीं मिली जमानत।
सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर जिले में धोखाधड़ी कर जमीन का बैनामा लिखाने के मामले में जेल में निरुद्ध कूरेभार थाने के बेला सैदखानपुर गांव निवासी सुनील वर्मा की जमानत अर्जी सोमवार को एडीजे द्वितीय राकेश पांडेय ने खारिज कर दी।
कूरेभार थाने के ग्राम किशुनी का पुरवा सैदखानपुर निवासी कुन्नू प्रजापति का कहना है कि बीते 24 अगस्त को उनके घर पर सैलखा सैदखानपुर निवासी विपिन कोरी व अंशू आए थे और तालाब का पट्टा लेने व गवाह बनने के लिए अपने साथ सुल्तानपुर ले गए थे।
कुन्नू प्रजापति का आरोप है कि उन्हें नशीला पदार्थ मिलाकर चाय पिला दी गई और उसके बाद उन्हें रजिस्ट्री ऑफिस ले जाकर जबरन अंगूठे के निशान लगवाए गए थे। कुन्नू प्रजापति का यह भी आरोप है कि उनका कूरेभार में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में आरोपी सुनील वर्मा ने खाता खुलवाकर पासबुक अपने पास रख लिया। बाद में पता चला कि आरोपी सुनील वर्मा ने धोखाधड़ी से दो लाख रुपये का चेक दिखाकर कुन्नू प्रजापति की जमीन का बैनामा लिखवा लिया।
बीते 11 सितंबर की रात में आरोपी सुनील वर्मा, अंशू वर्मा व कामता ने कुन्नू प्रजापति के घर जाकर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने कुन्नू प्रजापति की तहरीर पर गत 13 सितंबर को सुनील वर्मा व अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
सपा नेता ने सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में चढ़ावा मामले की जांच कराने की किया… Read More
जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. ने दिया इस्तीफा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल के फिजीशियन डा.… Read More
कथावाचक पर 15 हजार का इनाम। बीकापुर_अयोध्या। अयोध्या अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में… Read More
एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां: नृपेन्द्र मिश्र। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम… Read More
वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप।… Read More
केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा… Read More