VOLVO बस में पकड़ी गई अवैध शराब, पुर्वांचल एक्सप्रेस वे पर आगे लोकेशन दे रही थी कार, 78 पेटी शराब मिली

VOLVO बस में पकड़ी गई अवैध शराब, पुर्वांचल एक्सप्रेस वे पर आगे लोकेशन दे रही थी कार, 78 पेटी शराब मिली|

सुलतानपुर|

यूपी एसटीएफ और जिले के कूरेभार पुलिस ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर VOLVO बस रोककर तलाशी ली। इसमें 78 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है। वाहन चालक समेत आधा दर्जन लोगो को पकड़कर पुलिस टीम थाने लेकर आई। पकड़ी गई शराब बिहार ले जाई जा रही थी।
दिल्ली से बिहार की ओर जा रही वोल्वो बस पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से निकल रही थी, जिस पर यात्री सवार थे। एक्सप्रेस-वे मुजेश टोल प्लाजा के पास प्रयागराज की एसटीएफ और स्थानीय थाने की टीम ने रुकवाया। बस की तलाशी ली गई तो उसमें अवैध रूप से आरएस, मेकडोवल, रॉयल ग्रीन की पेटियों कुल 78 पेटियां बरामद हुई।
प्रयागराज एसटीएफ के उप निरीक्षक ने बताया कि वॉल्वो बस के आगे-आगे एक सफेद रंग की गाड़ी लोकेशन दे रही थी। उसे भी घेर कर पकड़ा गया है। कार्रवाई में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तस्करों की पहचान बिहार के तितौरा मधुबनी निवासी अभिषेक कुमार पांडे, घोंपा मधुबनी निवासी संतोष चौधरी, जलालपुर मधुबनी निवासी प्रिंस कुमार, महतो मधुबनी निवासी अर्जुन के साथ नोएडा के कांशीराम आवास कॉलोनी बस चालक मोहम्मद असद और खलासी गणेश प्रजापति निवासी बिहार मायाराम के रूप में हुई है।

 

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

1 day ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

1 day ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago