
सुरेंद्र सिंह ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पड़ोसी जनपद बाराबंकी में अाज (मंगलवार को) जहरीली शराब पीने से एक ही परिवार के चार लोगों समेत दस लोगों की मौत हो गई। यह मौतें रामनगर थानाक्षेत्र के अलग-अलग गांव में हुईं। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने सोमवार की रात रानीगंज कस्बा स्थित दानवीर सिंह की देशी शराब की दुकान से शराब खरीद कर पी थी।
सभी को पेट दर्द व उल्टी-दस्त की शिकायत पर इन्हें सीएचसी पर ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिसमें से चार की जिला अस्पताल में ही मौत हो गई। प्रकरण में कार्रवाई एसपी अजय कुमार साहनी ने एसएचओ रामनगर राजेश कुमार को निलंबित किया है। उधर, बाराबंकी जिलाधिकारी उदयभानु त्रिपाठी ने अब तक पांच लोगों के मरने की पुष्टि की है।
मृतको में यह शामिल
मरने वालों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं। जिसमें तीन भाई रामेश कुमार(35)पुत्र छोटेलाल, सोनू (25)पुत्र छोटेलाल, मुकेश (28) पुत्र छोटे लाल के साथ उनके पिता छोटेलाल (60) पुत्र घूरू की मौत हो गई। रमेश की पत्नी रामावती ने बताया कि घर में लाशें उठाने वाला भी कोई नहीं बचा।
इनके साथ ही सोनू पुत्र सुरेश(25), अकोहरा निवासी राजेश पुत्र सालिक राम(35), पिपरी महार निवासी सूर्य भान पुत्र सूर्य बक्श, उमरी निवासी राजेंद्र वर्मा पुत्र जगमोहन, सेमराय निवासी महेंद्र पुत्र कप्तान सिंह, ततहेरा निवासी महेंद्र पुत्र दलगंजन की भी मौत हो गई।
इन सभी की सीएचसी में इलाज के दौरान मौत हुई। रविशंकर पुत्र राकुमार 30 गांव रानीगंज की हालत गंभीर बताई जा रही है।
उधर, सूचना मिलते ही मौके पर बाराबंकी जिलाधिकारी उदयभानु त्रिपाठी पहुंचे और घटना का जायजा लिया।
नकली शराब बनाकर बेचने का आरोप
इलाके के लोगों का आरोप है कि दानवीर सिंह के ठेके से नकली शराब बनाकर बेची जाती थी। उनका ग्रामीण इलाके में शराब की अवैध फैक्ट्री है। वह यहां पर नकली शराब बनवाकर अपने सरकारी ठेके से बेचते थे।
आरोप है कि सरकार की ओर से आने वाली शराब की बोतलों में उतना फायदा नहीं होता, जितना नकली शराब बनाकर बेचने में होता है इसलिए वह नकली शराब बनाकर दो से तीन गुना फायदा कमाते थे।
क्या कहते हैं जिम्मेदार ?
प्रकरण में कार्रवाई एसपी अजय कुमार साहनी ने एसएचओ रामनगर राजेश कुमार को निलंबित किया है।
उधर, बाराबंकी जिलाधिकारी उदयभानु त्रिपाठी ने अब तक पांच लोगों के मरने की पुष्टि की है। दो आबकारी इंस्पेक्टर और कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
इसके साथ ही सेल्समैन की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More