अवैध कट पार करते समय एसयूवी की चपेट में आया युवक, मौत

PicsArt 05 28 10.18.19 - अवैध कट पार करते समय एसयूवी की चपेट में आया युवक, मौत

नितेश सिंह ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या।

  • रौनाही थाना क्षेत्र में बरेसर गांव के पास फोरलेन पर बने अवैध कट को पार करते वक्त बाइक सवार एक युवक को एसयूवी ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं युवक को टक्कर मारने वाली एसयूवी में सवार लोग वाहन समेत मौके से भाग गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
  • रामनगर धौराहरा ग्राम पंचायत के मजरे धौराहरा निवासी शनि सिंह (20) पुत्र बेचू सिंह सोमवार सुबह फोरलेन पर बरेसर गांव स्थित फीलिंग स्टेशन पर बाइक में पेट्रोल डलवाकर लौट रहा था। पेट्रोल पंप के सामने बने अवैध कट से निकलते समय अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार एसयूवी ने शनि को टक्कर मार दी। हादसे में शनि गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शनि को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सत्तीचौरा चौकी प्रभारी रामनरेश वर्मा ने बताया कि हादसे के बाद चालक एसयूवी लेकर भाग गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है।
  • जानलेवा साबित हो रहे अवैध कट
  • अयोघ्या-लखनऊ फोरलेन पर जगह-जगह बने अवैध कट आए दिन हादसे का सबब बनते हैं। रौनाही में बरेसर गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने बने इस अवैध कट को पार करते समय बीते दिनों सारंगापुर निवासी नंदकिशोर सिंह, बिसौली निवासी अतुल गोस्वामी, भदरसा के कानून सीवार निवासी शिवराम रावत, गोंडा निवासी रामदयाल यादव आदि जान गंवा चुके हैं, साथ ही कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। प्रशासन की हिदायत व लोगों की शिकायत के बाद भी एनएचएआई के जिम्मेदार इस अवैध कट को बंद नहीं करा रहे हैं।
Web Admin

Recent Posts

रुदौली में अपहरण की दो बड़ी वारदातें, युवती और किशोरी को भगा ले जाने का मामला।

रुदौली में अपहरण की दो बड़ी वारदातें, युवती और किशोरी को भगा ले जाने का… Read More

3 weeks ago

अवध विश्वविद्यालय की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी नहीं मिलने से परिणाम रोका।

अवध विश्वविद्यालय की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी नहीं मिलने से परिणाम रोका। अयोध्या।… Read More

3 weeks ago

अयोध्या में भीषण सड़क हादसा, नगर निगम सफाई वाहन और ट्रक में जोरदार टक्कर।

अयोध्या में भीषण सड़क हादसा, नगर निगम सफाई वाहन और ट्रक में जोरदार टक्कर।  अयोध्या।… Read More

3 weeks ago

रुदौली पुलिस ने पकड़े टोटी चोर, चोरी की 125 पीतल की टोटियां बरामद।

रुदौली पुलिस ने पकड़े टोटी चोर, चोरी की 125 पीतल की टोटियां बरामद। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

ज्वैलरी शॉप लूटकांड की आरोपी गर्भवती महिला पायल को मिली सशर्त जमानत।

ज्वैलरी शॉप लूटकांड की आरोपी गर्भवती महिला पायल को मिली सशर्त जमानत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

दुबई में युवक की मौत के एक महीने बाद गांव पहुंचा शव, परिजनों में मचा कोहराम।

दुबई में युवक की मौत के एक महीने बाद गांव पहुंचा शव, परिजनों में मचा… Read More

3 weeks ago