अम्बेडकर नगर - उत्तर प्रदेश

50 हजार का इनामिया आरोपी दबोचा गया।

50 हजार का इनामिया आरोपी दबोचा गया।

अम्बेडकर नगर।

अम्बेडकर नगर जिले में लगभग दो सालों से कानून से भाग रहा, रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाला दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया। अपने ही पिता और बड़े भाई की नृशंस हत्या कर तथा मां पर जानलेवा हमला करने वाला 50 हजार रुपये का इनामिया रवि सोनी को पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी न केवल एक जघन्य अपराध का पटाक्षेप है, बल्कि यह संदेश भी है कि कानून की निगाह से कोई अपराधी हमेशा बच नहीं सकता।

अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन और पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र के निर्देशों के क्रम में, पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में थाना कोतवाली अकबरपुर, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने यह बड़ी सफलता हासिल की। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी/पूर्वी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर के समन्वय में पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर गौहन्ना बाईपास से आरोपी को धर दबोचा।

बीते 02 अगस्त 2023 का दिन इतिहास में एक भयावह अध्याय बनकर दर्ज हो गई। पारिवारिक विवाद और भीतर सुलगते आक्रोश ने उस दिन ऐसा हिंसक रूप लिया कि खून के रिश्ते भी नहीं बचे। आरोपी रवि सोनी ने ईंट और लोहे की रॉड से हमला कर अपने पिता कृष्णचन्द्र सोनी और बड़े भाई आनन्द सोनी की निर्ममता से हत्या कर दी। मां सुनीता देवी, जिन्होंने उसे जन्म दिया था, वे भी उसी हाथों से मौत के मुंह में धकेल दी गईं—हालांकि वह किसी तरह जीवन बचाने में सफल रहीं। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। मृतक के भतीजे दीपक सोनी की तहरीर पर कोतवाली अकबरपुर में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि पारिवारिक कलह, चारित्रिक दोषों और ससुराल पक्ष से चले आ रहे विवाद ने उसके भीतर लंबे समय से मानसिक उथल-पुथल पैदा कर रखी थी। वही आक्रोश अंततः हिंसा में बदल गया और उसने इस अमानवीय अपराध को अंजाम दे डाला। रवि सोनी (पुत्र) कृष्णचन्द्र सोनी, निवासी मोहल्ला शहजादपुर, थाना कोतवाली अकबरपुर को 21 दिसम्बर की रात गौहन्ना चौराहे से गिरफ्तार किया गया।

editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago