अयोध्या उत्तर प्रदेश

पार्टी में हिस्सेदारी को लेकर हुए विवाद , दो अरेस्ट।

पार्टी में हिस्सेदारी को लेकर हुए विवाद , दो अरेस्ट।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के थाना पटरंगा क्षेत्र के मुरादाबाद गांव में हुए युवक की नृशंस हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस दिल दहला देने वाली वारदात को मृतक के ही दो करीबी दोस्तों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 20 दिसंबर को नहर की पटरी के पास एक अधजला और सिर-धड़ से अलग अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। जांच के दौरान शव की शिनाख्त खजूरी गांव निवासी तारिक के रूप में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की।

एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि हत्या के पीछे मामूली-सी बात बड़ी वजह बन गई। आरोपी जमाल और अब्दुल ने दारू-मुर्गा पार्टी रखी थी, जिसमें खाने-पीने की हिस्सेदारी को लेकर तारिक से विवाद हो गया। पूर्व में हुए सड़क हादसे के चलते तारिक का एक पैर घायल था, जिसको लेकर आरोपी उसे अक्सर चिढ़ाया करते थे। इसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ी और गुस्से में आकर दोनों ने चाकू से तारिक पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के लिए आरोपियों ने शव को नहर किनारे ले जाकर पुआल डालकर जला दिया और पहचान मिटाने के लिए सिर धड़ से अलग कर दिया। हालांकि पुलिस की जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपी नहीं बच सके।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

4 days ago