
जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल।
बीकापुर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में एक शराब ठेके के सेल्समैन पर हुए हमले में आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार करके कोतवाली पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। घटना सोमवार की रात करीब 10 बजे कोतवाली क्षेत्र के बीकापुर इनायत नगर मार्ग पर उमरपुर के पास घटित हुई थी।
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के बहिउद्दीनपुर निवासी राजू यादव 28 वर्ष उमरपुर बाजार में संचालित अंग्रेजी शराब के ठेके पर सेल्समेन का कार्य करते है। सोमवार की रात करीब 10 बजे दुकान बंद करके बाइक से अपने घर जा रहे थे जैसे ही दुर्बल का पुरवा कल्याणपुर चकडुहिया मोड़ के पास पहुंचे अचानक एक स्कॉर्पियो वाहन तथा एक कार आकर रुकी। आरोप है कि स्कॉर्पियो और कार सवार करीब आधा दर्जन युवक डंडा और हॉकी लेकर नीचे उतरे तथा हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। तथा मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल राजू यादव का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित राजू यादव की तहरीर पर 6 आरोपियों के विरुद्ध जानलेवा हमला करने, बलवा, सहित अन्य धारा में मे रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
जानलेवा हमले में नामजद किए गए आरोपियों में नासिरपुर मूसी निवासी रंजीत यादव, बृजेश यादव, सर्वेश यादव एवं अरविंद यादव लादी का पुरवा परुवा निवासी प्रदीप यादव तथा सेमरा निवासी सचिन वर्मा शामिल हैं। इंस्पेक्टर लालचंद सरोज ने बताया कि घटना मे शामिल सभी नाम जद 6 आरोपियों को गिरफ्तार करके बुधवार को न्यायालय भेजा गया है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More