
सपा सांसद ही करने लगे योगी से बुलडोजर चलाने की मांग।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के फतेहगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में सेक्स रैकेट के खुलासे से सियासत गरमा गई है। सपा के सांसद अवधेश प्रसाद ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम की मर्यादा की धरती अयोध्या इस प्रकरण से कलंकित हुई है। अवधेश प्रसाद ने आरोप लगाया कि फतेहगंज चौकी से चंद मीटर की दूरी पर पुलिस के संरक्षण में चकलाघर संचालित हो रहा था, लेकिन उच्चाधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। सांसद अवधेश प्रसाद ने योगी सरकार से मांग की कि जिस मकान में यह रैकेट चल रहा था, उस पर बुलडोजर चलाया जाए और अब तक इस अवैध धंधे में मिलीभगत रखने वाले चौकी प्रभारियों पर कठोर कार्रवाई हो।
सांसद अवधेश प्रसाद ने चेतावनी दी कि यदि कठोर कदम नहीं उठाए गए तो, वे इस मुद्दे को लोकसभा में उठाएंगे। उन्होंने बुधवार को सिविल लाइन स्थित एक होटल में आयोजित बैठक के दौरान ये बातें कहीं।
सांसद अवधेश प्रसाद ने बताया कि यह चकलाघर खीर गली मोहल्ले में संचालित किया जा रहा था। हैरानी की बात है कि इसके ठीक बगल में मां संतोषी का मंदिर और एक मस्जिद भी स्थित है। उन्होंने कहा कि इस अवैध गतिविधि ने पूरे मोहल्ले के सामाजिक माहौल को दूषित कर दिया है। युवाओं और युवतियों की शादियों में दिक्कतें आ रही हैं, कई बेटियों के रिश्ते टूट गए।
अवधेश प्रसाद ने आरोप लगाया कि चकलाघर संचालक का मोहल्ले में आतंक था। यदि कोई शिकायत करता तो उसे पुलिस के माध्यम से उत्पीड़न की धमकी दिलाई जाती थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद मोहल्ले के घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और उनकी परेशानियां सुनीं।
सांसद अवधेश प्रसाद ने दोहराया कि सरकार को चाहिए कि इस मामले में ढिलाई न बरते। चकलाघर संचालित करने वालों और उनकी मदद करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो, ताकि अयोध्या की पहचान और धार्मिक मर्यादा को फिर से सुरक्षित किया जा सके। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, बख्तियार खान, कुंवर बहादुर सिंह, रामजी पाल और शावेज जाफरी भी मौजूद रहे।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More