
लूटकांड का पर्दाफाश करने में विफल थानाध्यक्ष लाइन हाजिर।
अंबेडकरनगर।
अंबेडकरनगर जिले के अलीगंज में 20 दिन पूर्व किराना व्यापारी से हुई लूट का खुलासा करने में नाकाम थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव को एसपी केशव कुमार ने लाइन हाजिर कर दिया है। इनके स्थान पर डायल 112 प्रभारी भूपेंद्र सिंह को थाने की कमान सौंपी गई है।
अलीगंज के कस्बा छोटी बाजार चूड़ी वाली गली निवासी अनवर किराना सामान के थोक कारोबारी हैं। 12 मार्च को साप्ताहिक वसूली करने अकबरपुर के अरिया बाजार गए थे। व्यापारियों से वसूली गई साढ़े चार लाख रुपये की रकम स्कूटी की डिकी में रखकर मोहल्ला निवासी राजू गुप्ता के साथ वापस लौट रहे थे। रात साढ़े नौ बजे सुलेमपुर मोड़ पर पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा तान स्कूटी लेकर भाग निकले थे। पुलिस ने एक दर्जन लोगों को उठाकर पूछताछ की। 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। पुलिस की खुफिया टीम भी घटना के दिन घटनास्थल के 200 मीटर के दायरे मेंं एक्टिव नंबरों की कुंडली खंगाल एक-एक नंबर की जांच में जुटी है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More