
युवक का ईट से सिर कुचलकर हत्या, केस दर्ज।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के रौनाही थाना की पुलिस चौकी सत्ती चौरा क्षेत्र विसौली गोसाई कुट्टी निवासी जोखू गोस्वामी के यहां निमंत्रण मे आए युवक का शव बडांगांव विसौली संपर्क मार्ग पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। शव की पहचान थाना खंडासा कोटिया ठाकुर गोसाई का पुरवा निवासी 35 वर्षीय राजकुमार उर्फ राजू गोस्वामी के रूप में हुई। शव का मुंह और सिर ईंट से कुचला हुआ था। मौके पर एक बाइक भी बरामद की गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने जेब की तलाशी आधार कार्ड तथा निमंत्रण मे, आमंत्रित करने वालो से पूछताछ मे मिले मोबाइल नंबर के आधार पर परिजनों को सूचना दी। मृतक की पत्नी मिथिलेश कुमारी ने ठाकुर गोसाई का पुरवा निवासी आशुतोष गोस्वामी के साथ आने के दौरान फोन पर बात करने तथा आपसी रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाया।
क्षेत्राधिकारी योगेन्द्र कुमार ने बताया की पूछताछ मे प्रथम दृष्टया रिश्तेदार के घर से शाम 6:30 बजे के आसपास निकलने तथा रात नौ बजे तक बाजार मे होने की पुष्टि हुई है। शव के पास से शराब की शीशी दो गिलास के, साथ चखना मिलने से एक अन्य के साथ शराब पीने तथा नशे मे हत्या करने की बात सामने आ रही है।
मृतक की पत्नी की मिली तहरीर एवम पी एम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More