
राम मंदिर पर आतंकी हमले की साजिश नाकाम,फरीदाबाद से गिरफ्तार हुआ अब्दुल रहमान।
अयोध्या।
अयोध्या में राम मंदिर को निशाना बनाने की आतंकी साजिश को सुरक्षा एजेंसियों ने नाकाम कर दिया है। हरियाणा के फरीदाबाद से पकड़े गए संदिग्ध अब्दुल रहमान को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां के सूत्रों के मुताबिक अब्दुल रहमान के जरिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई अयोध्या के राम मंदिर पर हमला करवाने की प्लानिंग कर रही थी। इसके लिए आईएसआई ने अब्दुल रहमान को तैयार किया था।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आतंकी अब्दुल रहमान अयोध्या के मिल्कीपुर का रहने वाला है और कई जमात से जुड़ा हुआ है। अब्दुल रहमान फ़ैजाबाद में मटन शॉप चलाता है और पेश से ऑटो चालक भी है। बता दें कि राम मंदिर निर्माण के बाद से अयोध्या लगातार आतंकियों के निशाने पर है। हालांकि अब्दुल को गिरफ्तार करके जांच एजेंसियों ने आईएसआई की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। आतंकी की गिरफ्तारी के बाद की गई तलाशी में दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। जांच एजेंसियों का कहना है कि यह आतंकी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन समय रहते सुरक्षा बलों ने उसे दबोच लिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब्दुल ने कई बार राम मंदिर की रेकी की थी और तमाम जानकारी पाकिस्तान आईएसआई के साथ साझा भी की। अयोध्या से ट्रेन से अब्दुल पहले फरीदाबाद पहुँचा था। आतंकी अब्दुल रहमान को फिर एक हैंडलर्स ने हैंड ग्रेनेड दिए, जिसे वापस लेकर ट्रेन से अयोध्या आना था हालांकि प्लान सफल होता, उससे पहले सेंट्रल एजेंसियों के इनपुट्स के आधार पर गुजरात एटीएस और फरीदाबाद एसटीएफ ने संदिग्ध आतंकी को दबोच लिया। संदिग्ध गिरफ्तारी के बाद युवक की अयोध्या समेत अन्य संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
मीरा मांझी ने सपा पर लगाया बदनाम करने का आरोप: बोलीं- 'पीएम मोदी का मेरे… Read More
सिविल लाइन में नशे की हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला सिपाही, वीडियो वायरल होने… Read More
दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More
इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More
रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More
इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More