अयोध्या उत्तर प्रदेश

कैन्ट पुलिस ने जिला बदर अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

कैन्ट पुलिस ने जिला बदर अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

अयोध्या 

अयोध्या श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजकरन नय्यर द्वारा अपराध एवं अपराधियो पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व श्रीमान् पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री शैलेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री पंकज कुमार सिंह थाना कैण्ट जनपद अयोध्या के नेतृत्व में उ0नि0 श्री शेखरनाथ सिंह चौकी प्रभारी सहादतगंज थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02.03.2025 को सहदतगंज निकट मारुती सर्विस सेन्टर के पास से मुखबिर की सूचना के आधार पर जिला बदर अपराधी बृजेश पाण्डेय (पुत्र) हरीशचन्द्र पाण्डेय निवासी 1/8/29 कुम्हार मण्डी सहादतगंज थाना कैण्ट जनपद अयोध्या को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 49/2025 धारा 10 उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि उक्त अपराधी वर्ष 2022 में थाना कोतवाली अन्तर्गत शहर के मस्जिदो में आपत्तिजनक पोस्टर व आपत्तिजनक वस्तु डालकर शहर में दंगा फैलाने की कोशिश किये जाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago