अयोध्या उत्तर प्रदेश

मिल्कीपुर में सैकड़ो यादव समाज के लोगों ने पूर्व ब्लाक प्रमुख कमलेश यादव के साथ थामा भाजपा का झंडा।

मिल्कीपुर में सैकड़ो यादव समाज के लोगों ने पूर्व ब्लाक प्रमुख कमलेश यादव के साथ थामा भाजपा का झंडा।

मिल्कीपुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में शानिवार को सेवरा मोड़ स्थित एक निजी विद्यालय में जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में पूर्व ब्लाक प्रमुख कमलेश यादव के साथ सैकड़ों यादव समाज के ग्राम प्रधान एवं कोटेदारों सहित अन्य लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। प्रभारी मंत्री ने सम्बोधित करते हुए कहा कि यादवों के संस्कार में धर्म और सनातन के प्रति आस्था रही हैं। भाजपा किसी जाति की पार्टी नहीं है,भाजपा सर्व समाज की पार्टी है और जब सभी समाज के लोग साथ चलते हैं तो सरकारें बनती है, एक जाति से कोई सरकार नहीं बनती। हमारी सरकार ने कभी मुसलमानो को नहीं सताया, जो पात्र थे उनको भी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा की मिल्कीपुर का चुनाव साधारण चुनाव नहीं है। क्योंकि लोक सभा में अयोध्या से भाजपा का हारना देश को अचंभित कर दिया। हर गांव में लगभग 60 से 70 प्रतिशत लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सपा के राज में साढ़े आठ हजार करोड़ गन्ना किसानों का बकाया था,योगी सरकार आते ही सभी किसानों का भुगतान किया और सभी चीनी मीले चल रही है एक भी मील नहीं बंद हुई।

उन्होंने यादव समाज के लोगों से कहा की सभी का सम्मान होगा यह हमारी जिम्मेदारी है। अवधेश प्रसाद ने मिल्कीपुर के विकास के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने यह भी कहा कि जितने ग्राम प्रधान यहां आये है वहां से भाजपा 50 से 400 वोटों से हारती हैं लेकिन आप लोगों के सहयोग से भारी वोटों से जीत होगी और आपका बूथ बतायेगा।

देश व प्रदेश का कोई विकास कर सकता है तो वह भाजपा है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि रामचंद्र यादव सपा में होते तो अवधेश प्रसाद कभी उनको विधायक न बनने देते, स्व: मित्रसेन यादव के परिवार की राजनीति खत्म करने का काम उन्होंने किया है। पीडीए के नाम पर वोट लिया, लेकिन आप लोगों की कोई मदद नहीं की।

खेलमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि राष्ट्रहित में वोट करें अखिलेश यादव कहते हैं हम श्री कृष्ण के वंशज हैं लेकिन मथुरा में उन्होंने कोई विकास नहीं किया, उनकी सरकार ने मथुरा में एक पार्क में ताला लगवा दिया था जिसको योगी सरकार ने खुलवाया योगी सरकार अयोध्या की तर्ज पर ही मथुरा का भी विकास करायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि तुष्टिकरण के चलते वे अपने पूर्वजों को पूर्वज नहीं कह पा रहे हैं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश यादव ने वहां मौजूद लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि हम लोग भाजपा को भारी वोटों से जितायेंगे।

इस मौके पर प्रधान तुलसीराम राम यादव,पूर्व प्रधान मुलायम यादव,, राजेश यादव, साहब बक्श यादव, राघवेंद्र तिवारी, रामदेव यादव,राज कुमार यादव, लालू यादव, पप्पू यादव, बाबूलाल यादव, अलोक यादव,शोभनाथ यादव, स्वामीनाथ यादव, रवीन्द्र यादव, देवनाथ यादव, शमीम, नारायण दत्त गोस्वामी, राम केवल यादव,सुरेश यादव, बृजेश कुमार यादव, प्रियांशु गुप्ता,राज कुमार यादव, गुड्डू गोस्वामी, आकाश रावत,अजय यादव बंटीं खान सहित कई ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago