अयोध्या उत्तर प्रदेश

मिल्कीपुर क्षेत्र के शिक्षाविदों के साथ जलशक्ति मंत्री ने किया संवाद।

मिल्कीपुर क्षेत्र के शिक्षाविदों के साथ जलशक्ति मंत्री ने किया संवाद।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के शिक्षाविदों से संवाद कार्यक्रम द रामायना में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विद्यालयों प्रबंधक, प्रधानाचार्य व शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा शिक्षकों की समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार संवेदनशील है। इसके लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। केन्द्र व प्रदेश सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया है। देश में नई आईआईटी, आईआईएम स्थापित करने से लेकर प्राथमिक स्तर की शिक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार किए है। जिससे शिक्षा को अधिक समावेशी, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की विकास योजना से बिना भेदभाव सभी पात्रों को लाभान्वित किया गया है।प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार तथा अपराध पर जीरो भेदभाव सभी पात्रों को लाभान्वित किया गया है। प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार तथा अपराध पर जीरो टारलेंस नीति पर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम आयोजक प्रदेश मंत्री डा. ममता पाण्डेय ने कहा शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है। किसी देश का भविष्य वहां के शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को प्रदत्त शिक्षा पर निर्भर करता है। सरकार ने शिक्षा प्रणाली में सुधार पर विशेष ध्यान दिया है। छात्रों को 21 वीं सदी के लिए तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। बेटी बचाओ बेटी पढाओ के दृष्टिकोण को साकार किया गया है।

पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि सरकार की नीतियों सफल क्रियान्वयन के बाद अब विपक्ष के पास कोई मुद्दा बचा ही नहीं है। विपक्ष गुमराह करने की नीति पर उतारु है। परन्तु सरकार के प्रति आम जनता उत्साहित है। समाज का हर वर्ग का जुड़ाव भाजपा के साथ है।

कार्यक्रम में आलोक सिंह रोहित, माध्यमिक शिक्षा संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह, भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रधानाचार्य में रमेश मिश्रा, अशोक तिवारी, राजेश सिंह, आशीष श्रीवास्तव, संजीव चतुर्वेदी, शिक्षक सुनील श्रीवास्तव, अजीत सिंह, सत्य प्रकाश तिवारी, डॉ पंकज प्रसाद, प्रभाकर शुक्ला, राकेश प्रताप सिंह, केके श्रीवास्तव, देवदत्त सिंह, आशा देवी बालिका इंटर कॉलेज पीठला के प्रबंधक शाहिद सहित बड़ी संख्या में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए लोग उपस्थित रहे।

editor

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

6 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

6 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

7 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

7 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

7 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

7 days ago