
दुल्हन की तरह सजी श्रीरामनगरी, श्रीरामलला व हनुमानगढ़ी पर लंबी कतार, दो से तीन घंटों में हो रहे दर्शन।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में प्रयागराज महाकुंभ से आने वाले श्रद्धालुओं से रामनगरी खचाखच भर गई है। राम मंदिर व हनुमानगढ़ी मंदिर में सुबह चार बजे से ही लोग कतार में लगकर दर्शन पूजन कर रहे हैं। करीब दो किमी लंबी कतार के चलते श्रद्धालुओं को दर्शन करने में दो से तीन घंटे लग रहे हैं। वहीं अयोध्या में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध के चलते श्रद्धालु करीब तीन किमी पैदल चलकर मंदिर तक पहुंच रहे हैं।
प्रयागराज महाकुंभ से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए रामनगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है। धर्मपथ, रामपथ समेत प्रमुख मठ मंदिर रंग बिरंगी लाइटों से जगमगा रहे हैं। शनिवार को एकादशी तिथि के चलते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हाल यह रहा कि रामपथ समेत अयोध्या के गली कूंचे भी श्रद्धालुओं से खचाखच भर गए। वहीं भीड़ को लेकर रामपथ से जुड़ने वाले सभी गलियों को बैरियर लगाकर बंद कर दिया गया। साथ ही पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के अंदर किसी भी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया। बसों व निजी साधनों से आ रहे श्रद्धालुओं को नेशनल हाईवे, मोहबरा बाजार चौराहा, उदय चौराहा सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर बनाए गए पार्किंग पर वाहन को खड़ा कराया गया। जिससे श्रद्धालु करीब तीन किलोमीटर पैदल चल कर सरयू नदी, हनुमानगढ़ी व राम मंदिर तक पहुंचे। सैकड़ों वाहन सड़क किनारे दोनों पटरियों पर खड़े रहे।
सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि भीड़ को देखकर शहर के अंदर भी डायवर्जन लागू किया गया है। सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More