अयोध्या उत्तर प्रदेश

जुदा राहों के बीच मिल्कीपुर में कमल खिला रहे, अभय सिंह व खब्बू तिवारी भारी समर्थकों के साथ कर रहे जनसंपर्क।

जुदा राहों के बीच मिल्कीपुर में कमल खिला रहे, अभय सिंह व खब्बू तिवारी भारी समर्थकों के साथ कर रहे जनसंपर्क।

मिल्कीपुर_अयोध्या।

अयोध्या मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में वैसे तो सीधा मुकाबला समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अजीत प्रसाद व भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान में है। भारतीय जनता पार्टी हो या समाजवादी पार्टी जीत के लिए रात दिन एक किए हुए हैं। अजीत प्रसाद व चंद्रभानु पासवान से हटकर भी राजनीति के दो किरदारों में विधायक अभय सिंह व पूर्व विधायक रहे इंद्र प्रताप तिवारी (खब्बू  तिवारी) भी है जो मिल्कीपुर चुनाव में कमल खिलाने में लगे हैं।

विधायक अभय सिंह गोसाईगंज से विधायक हैं तो दूसरे इंद्र प्रताप तिवारी (खब्बू तिवारी) गोसाईगंज से विधायक रह चुके हैं। दोनों की राहें अब जुदा हैं अभय सिंह दूसरी बार गोसाईगंज सीट से विधायक हैं। खब्बू भी इस सीट से एक बार विधानसभा का चुनाव जीत कर विधायक बन चुके हैं। एक दूसरे के आमने-सामने चुनाव लड़ने वाले समय के आगे कितना बेबस हैं कि दोनों मिल्कीपुर विधानसभा के उपचुनाव में कमल खिलाने को मजबूर हैं। दोनों के रिश्ते भी किसी से छिपे न होकर सार्वजनिक भी हैं। दोनों के पास समर्थकों की फौज भी है।

शुक्रवार को हरिंग्टनगंज बाजार की पलिया जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  इंद्र प्रताप तिवारी (खब्बू तिवारी) को बहुत महत्व भी दिया, जिससे उनके समर्थकों का उत्साह सातवें आसमान पर है। लेकिन इन सबके बीच सवाल वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव का है, गोसाईगंज विधानसभा सीट से कौन लड़ेगा। समाजवादी पार्टी पाला बदल कर भाजपा के साथ आए अभय सिंह या फिर उस सीट से एक बार विधायक रहे इंद्रप्रताप तिवारी (खब्बू तिवारी)। अब यही सवाल है। जो दोनों के समर्थक 2027 में गोसाईगंज विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी से टिकट मिलना लगभग तय मान रहे हैं। यह भी सच है कि उस सीट से किसी एक को ही टिकट मिलेगा। चाहे वह अभय सिंह हो या इंद्र प्रताप तिवारी (खब्बू तिवारी)। फिलहाल अभी चुनाव को दो वर्ष है उससे पहले कुछ कहना भी जल्दबाजी होगी।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

1 day ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

1 day ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago