अयोध्या उत्तर प्रदेश

UP एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, सेना परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार।

UP एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, सेना परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार।

अयोध्या।

अयोध्या में प्रादेशिक सेना भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले सॉल्वर गिरोह के दो सदस्यों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में वाराणसी निवासी विकास राय और मध्य प्रदेश के बैतूल जिले का सुखनंदन यादव शामिल है, पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, परीक्षा प्रश्नपत्र, एडमिट कार्ड और अन्य सामान बरामद किए हैं।

उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने अयोध्या में आयोजित प्रादेशिक सेना भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले सॉल्वर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की फील्ड इकाई अयोध्या ने मिलिट्री इंटेलिजेंस के साथ संयुक्त अभियान में यह गिरफ्तारी की है, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास राय और सुखनंदन यादव के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि विकास राय वाराणसी का रहने वाला है, जबकि सुखनंदन यादव मध्य प्रदेश के बैतूल जिले का रहने वाला है। गिरफ्तार आरोपियों ने परीक्षा पास करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक कॉल रिसीवर डिवाइस का इस्तेमाल किया था, यह डिवाइस इतनी छोटी थी कि इसे आसानी से कान में लगाया जा सकता था। आरोपियों ने इस डिवाइस के जरिए सॉल्वर गिरोह के सदस्यों से पूछकर प्रश्नपत्र हल किए थे।पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन, भर्ती एडमिट कार्ड, परीक्षा प्रश्नपत्र, कॉल रिसीवर डिवाइस और ईयर बड बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना कैंट जिला अयोध्या में विधिक कार्रवाई की जा रही है. इस मामले में एसटीएफ की फील्ड इकाई अयोध्या द्वारा मिलिट्री इंटेलिजेंस के साथ संयुक्त अभियान में की गई गिरफ्तारी को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago