अयोध्या उत्तर प्रदेश

एक्शन में अयोध्या पुलिस, मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली।

एक्शन में अयोध्या पुलिस, मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली।

अयोध्या।

अयोध्या कोतवाली नगर पुलिस ने बीते 27 दिसंबर को सर्किट हाउस व एसपी सिटी आवास के बीच महिला से पांच लाख की छिनैती करने वाले दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। दोनों के पैर में गोली लगी है। वहीं, दो अन्य आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। इनके पास से लूटे गए रुपए में 1.11 लाख रुपए, दो तमंचा व चोरी की दो बाइक बरामद हुई है। चारों आरोपी बिहार के रहने वाले थे, एसएसपी ने इनके ऊपर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था।

 सोमवार को एसपी सिटी मधुबन सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय, स्वाट व सर्विलांस टीम के प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी व एंटी थेफ्ट सेल प्रभारी रतन शर्मा के नेतृत्व में टीमें बनाई गई थी। शहर में लगे सीसीटीवी में चारों आरोपी कैद हो गए थे व इनकी पहचान कर ली गई थी। एक सूचना के आधार पर सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस रोड पर नाकेबंदी की थी। करीब 3:30 बजे दो बाइक पर चार आरोपी आते दिखायी पड़े। इन्हें रोका गया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवाबी फायरिंग में दो आरोपी चंदन यादव निवासी नया टोला रौतारा थाना रौतारा जनपद कटिहार (बिहार), सोनू यादव निवासी नयाटोला गेरावाड़ी जुराबगंज थाना कोढ़ा जनपद कटिहार (बिहार) के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर इलाज के लिए भेजा।

वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर दो अन्य आरोपी कल्लू यादव उर्फ करन निवासी नयाटोला गेरावाड़ी जुराबगंज थाना कोढ़ा जनपद कटिहार (बिहार) व आशीष यादव निवासी नया टोला रौतारा थाना रौतारा जनपद कटिहार (बिहार) फरार होने में कामयाब हो गए।

एसपी सिटी ने बताया कि तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के पास से 1.11 लाख नकद, दो तमंचा-कारतूस व चोरी की दो बाइक बरामद हुई। बताया कि पकड़े गए आरोपियों का लंबा इतिहास है। इसमें चंदन के खिलाफ आजमगढ़, जौनपुर व अयोध्या में पांच व सोनू के खिलाफ जमशेदपु़र झारखंड, चंदौली व अयोध्या में पांच केस दर्ज हैं। बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago