अयोध्या उत्तर प्रदेश

मिल्कीपुर उपचुनाव का हुआ ऐलान, 5 फरवरी को होगी वोटिंग।

मिल्कीपुर उपचुनाव का हुआ ऐलान, 5 फरवरी को होगी वोटिंग।

अयोध्या।

उत्तर प्रदेश की अयोध्या जनपद की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीख का ऐलान चुनाव आयोग ने मंगलवार को कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के मुताबिक 5 फरवरी को मिल्कीपुर सीट पर मतदान होगा। वहीं 8 फरवरी को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।

मिल्कीपुर विधानसभा सीट एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। अयोध्या सीट पर लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद ये चुनाव बेहद दिलचस्प हो गया है।

आपको बता दें कि इस से समाजपार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने 2022 में जीत दर्ज की थी। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में अयोध्या संसदीय सीट से उनके सांसद चुने जाने के बाद से यह सीट खाली हो गई थी। समाजवादी पार्टी की ओर से पहले ही इस सीट पर अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया गया था। सपा ने यहां से सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि बीजेपी की ओर से अभी तक किसी के नाम पर मुहर नहीं लगी है।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

1 day ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

1 day ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago