
हैरिंग्टनगंज में सीएम योगी 8 जनवरी को करेंगे जनसभा, आलाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर में विधानसभा के उप चुनाव को लेकर हैरिंग्टनगंज बाजार में आगामी 8 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनसभा का आयोजन सुनिश्चित किया गया है ।
जनसभा को लेकर आज हैरिंग्टनगंज बाजार स्थित जनसभा स्थल का निरीक्षण करने मण्डलायुक्त गौरव दयाल व पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या प्रवीण कुमार पहुंचे कार्यक्रम स्थल उन्होंने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। उन्होंने क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर श्रीयस त्रिपाठी को निर्देशित करते हुए कहा कि हेलीपैड के चारों तरफ डबल बैरिकेडिंग व सीसीटीवी कैमरा होना चाहिए, व आसपास की सभी दुकानें सुरक्षा की दृष्टि से बंद रहनी चाहिए।
आसपास के खेत में खड़ी फसल को चेक करने के लिए कहा, आसपास मौजूद घरों में कितने मेंबर हैं सभी की जानकारी ली जाए, मानसून को लेकर जनसभा स्थल पर रोलर से दबाकर उसकी तैयारी विद्वत की जाए। जनसभा में आए हुए लोगों के स्वास्थ्य को लेकर उन्होंने कहा कि अस्पताल व अन्य उपरोक्त व्यवस्थाएं होनी चाहिए जनसभा में आने वाली गाड़ियों की पार्किंग के लिए पार्किंग स्थल का अधिकारीयों व कर्मचारियों ने जायजा लिया।
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी हैरिग्टनगंज अखिलेश कुमार मिश्रा, आयुक्त के ओएसडी अविनाश चंद्र पांडेय, एडियो आईएसबी हैरिंग्टनगंज अविनाश चतुर्वेदी, एडियो पंचायत अरविंद कुमार, प्रभारी निरीक्षक इनायत नगर देवेंद्र पांडेय, सहित कई कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More