
जानलेवा हमले के वांछित आरोपी को पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार।
बीकापुर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में वांछित चल रहे जानलेवा हमले के आरोपी को घटना के करीब डेढ़ महीने बाद कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज के नेतृत्व मे बीकापुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सुल्तानपुर जनपद निवासी जानलेवा हमले के आरोपी शेर अली पुत्र रफीक उर्फ फागू निवासी अमरेमऊ थाना करौदी कला जनपद सुल्तानपुर को बुधवार शाम करीब 6 बजे कोतवाली क्षेत्र के खजुराहट मिल्कीपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से पुलिस द्वारा 315 बोर का एक देसी तमंचा और एक कारतूस खोखा बरामद किया है। गुरुवार को आरोपी का चलान करके पुलिस द्वारा न्यायालय जेल भेजा गया है। घटनाक्रम के बारे में बताया गया कि कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट-मिल्कीपुर रोड पर कोछा बाजार के समीप डड़वा अमावां के पास 12 अक्टूबर की रात करीब 1:30 बजे किराए के मकान में रह रहे सुल्तानपुर जनपद निवासी दो हिस्ट्रीसीटर किसी मामले को लेकर आपस में भिड़ गए गए थे।
गोली लगने से एक हिस्ट्री सीटर कृष्ण कुमार निषाद निवासी श्रवन मघौरा थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर घायल हो गया था। जबकि हमलावर दूसरा हिस्ट्री सीटर शेर अली फरार हो गया था। गोली लगने से घायल कृष्ण कुमार निषाद की तहरीर पर मुख्य आरोपी शेर अली सहित पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध जानलेवा हमला करने और खड्यंत्र करने की धारा में अभियोग पंजीकृत किया गया था। आरोपी के विरुद्ध सुल्तानपुर जनपद के कई थाने में करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हुए हैं।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More