पूराकलंदर- अयोध्या

घर में मिली महिला की लाश, 2018 में हुई थी शादी, पुलिस ने पति समेत पांच लोगों पर दर्ज केस किया।

घर में मिली महिला की लाश, 2018 में हुई थी शादी, पुलिस ने पति समेत पांच लोगों पर दर्ज केस किया।

पुराकलंदर-अयोध्या।

अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजापुर माफी गांव में एक विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला है। पुलिस ने मृतका पूजा यादव के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पूजा यादव का विवाह 2018 में मुकेश यादव के साथ हुई थी और उनके दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र 6 साल और 4 साल है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के राजापुर माफी गांव निवासिनी पूजा यादव (पत्नी) मुकेश यादव 30 वर्ष का शव घर का अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतका के मायके को जानकारी दी। जानकारी के बाद पहुंचे मायके वालों के मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतका पूजा की शादी राजापुर माफी गांव निवासी मुकेश यादव के साथ 13 फरवरी 2018 में हुई थी, जिनके दो बेटियां हैं बड़ी बेटी मुस्कान 6 वर्ष, छोटी बेटी माही 4 वर्ष है।

 प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका विवाहिता के पिता चंद्रपाल यादव निवासी बक्षरामपुर थाना कोतवाली बीकापुर की तहरीर पर मृतका के पति मुकेश यादव, देवरा उमेश यादव, जेट धर्मराज यादव, उदय राज यादव व धर्मराज यादव की पत्नी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के संबंध में कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।

 मृतका पूजा यादव के पिता चंद्रपाल यादव ने आरोप लगाया है कि बीते 19 नवंबर को पूजा की देवर की शादी हुई है शादी में वे लोग अच्छा दान दहेज पाए हैं। उसी को लेकर पूजा को उलाहना दे रहे थे कि तुम्हारी शादी में इतना कहीं कुछ नहीं मिला। यह बात मेरी बेटी परिजनों को बताया था। और कहा था देवर की शादी होने के बाद से यह सभी लोग हम मुझे प्रताड़ित कर रहे हैं।

editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago