सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

बीयर में मिलावट का आरोप, लिया सैंपल।

बीयर में मिलावट का आरोप, लिया सैंपल।

सुल्तानपुर। 

सुल्तानपुर जिले में ब्रांडेड बीयर की आड़ में मिलावटी पेय पदार्थ बेचने का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार को आबकारी विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर के सुपर मार्केट के निकट स्थित एक बीयर शॉप पर बृहस्पतिवार दोपहर एक ग्राहक पहुंचा। ग्राहक के मुताबिक ब्रांडेड बीयर की कैन खरीदी। कैन खोलने पर पता चला कि मिलावटी बीयर है। रंग पानी की तरह से था। वहां मौजूद अन्य ग्राहक भी भड़क गए। इसकी शिकायत आबकारी विभाग के अधिकारियों से की। मिलावटी बीयर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया।

आबकारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र शिकायत मिलने के बाद दुकान पर पहुंचे। उन्होंने कैन से निकली बीयर का सैंपल लिया। इसके बाद स्टॉक का मिलान भी किया। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि सैंपल जांच के लिए लैब भेजा गया है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago