
हैदरगंज पुलिस ने चोरी के सामान के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
अयोध्या।
अयोध्या जिले हैदरगंज थाना क्षेत्र की पुलिस ने चोरी के सामान के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना हैदरगंज मोहम्मद अरशद ने बताया कि थाने में मऊ गांव निवासिनी एक महिला ने अपने घर में चोरी होने की सूचना दिया था। जिस पर थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले में जांच के दौरान थाने के उपनिरीक्षक श्रीपति मौर्या ने उपनिरीक्षक सौरभ सिंह, हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार, कांस्टेबल कुलदीप यादव, कांस्टेबल जयप्रकाश यादव के साथ चोरी के अभियुक्तों मऊ गांव के निवासी संदीप निषाद पुत्र रामकृष्ण निषाद और सूर्यनाथ यादव पुत्र राम सजीवन को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त के पास सात बोरा चावल, एक बोरा सरसों, राजमा और एक बोलेरो पिकअप वाहन बरामद किया है। अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेज दिया गया है।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More