अयोध्या उत्तर प्रदेश

20 मिनट की बारिश से जलभराव, लालबाग लबालब , 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर चौड़ीकरण के कारण फैल गया कीचड़।

20 मिनट की बारिश से जलभराव, लालबाग लबालब , 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर चौड़ीकरण के कारण फैल गया कीचड़।

अयोध्या।

अयोध्या नगर क्षेत्र में रविवार की दोपहर 20 मिनट की जोरदार बारिश होने से कई इलाकों में जलभराव हो गया। शहर के बीचों-बीच बसा लालबाग बारिश के पानी से लबालब हो गया। नाली और नाले एक होने के कारण सड़क पर चलना दुश्वार हो गया। वहीं 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर चौड़ीकरण को लेकर चल रही खोदाई के कारण कीचड़ फैल गया। एक सप्ताह पहले चार दिन तक लगातार हुई बारिश से मिले जख्म अभी भरे भी नहीं थे कि रविवार की दोपहर बारिश शुरू हो गई। सुबह मौसम बिल्कुल साफ था। अचानक दो बजे के करीब बूंदाबांदी हुई। उसके 15 मिनट बाद ही बरसात ने रफ्तार पकड़ ली।

वहीं वजीरंगज-जनौरा मार्ग के शुरुआत में ही बड़ा सा गड्ढा हो गया है। थोड़ी सी ही बारिश में वहां जलभराव हो जाता है। आस-पास के व्यापारियों ने बताया कि यहां अक्सर पानी भर जाता है। आज तक किसी भी अधिकारी ने सुधि नहीं ली। एक तरफ डेंगू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है। दूसरी तरफ यहां पानी भरा होने से संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago