
माता सीता ने प्रभु श्रीराम को वरमाला पहनाई। दरबार में मौजूद साधुओं ने आशीर्वाद दिया।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में चल रही रामलीला में माता सीता ने प्रभु श्रीराम को वरमाला पहनाई। दरबार में मौजूद साधुओं ने आशीर्वाद दिया। आकाश से देव गण पुष्प वर्षा करने लगे। मंगल गीत बज रहे थे, अयोध्या के लोग हाथ जोड़कर अपने अराध्या का विवाह देखकर भाव विभोर थे। यह दृष्य रामलीला मंच का था। शनिवार को श्रीराम-सीता विवाह का प्रसंग हुआ।श्रीरामलीला में आज शिव पार्वती संवाद हुआ। इसके बाद रावण वेदमति संवाद और नारद मोह भंग होने के प्रसंग का मंचन हुआ।
इस बार 50 करोड़ से ज्यादा राम भक्त दुनिया के कोने कोने से रामलीला देख रहे हैं। अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है।
शनिवार को मिस यूनिवर्स-2024 रिया सिंघा अयोध्या पहुंची। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की। कहा- अयोध्या आकर मेरे अंदर सकारात्मक ऊर्जा का एहसास हुआ। मैं बचपन से अयोध्या के बारे में सुनती आ रही हूं। मैं रामलीला में मां सीता का रोल करने यहां आई हूं। इसके लिए शांति, समर्पण के भाव होने चाहिए। ये मेरा यह सौभाग्य है कि मुझे ये रोल करने का अवसर मिला है।
पुलिस की बड़ी कामयाबी, साइबर ठगी का शिकार हुई महिला के ₹2 लाख कराए वापस।… Read More
श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी, रिश्तेदारों के 30 बैंक खाते फ्रीज। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम मंदिर चढ़ावा… Read More
चढ़ावा चोरी की रकम का बड़ा खुलासा, शेयर बाजार में निवेश। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम मंदिर… Read More
40 लाख रुपये से घंटाघर चौक और आचार्य नरेंद्र देव पार्क का होगा सौंदर्यीकरण। अयोध्या।… Read More
12 जुलाई से शुरू होगा 74वां प्रभु झूलेलाल चालीहा महोत्सव। अयोध्या। अयोध्या सिंधु सेवा समिति… Read More
ऐतिहासिक द्वार के सौंदर्यीकरण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण। अयोध्या। अयोध्या जिले के जिलाधिकारी… Read More