ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 11:52 PM IST

20 मिनट की बारिश: से जलभराव, लालबाग लबालब , 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर चौड़ीकरण के कारण फैल गया कीचड़।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
20 मिनट की बारिश से जलभराव, लालबाग लबालब , 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर चौड़ीकरण के कारण फैल गया कीचड़।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: 20 मिनट की बारिश से जलभराव, लालबाग लबालब , 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर चौड़ीकरण...
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

20 मिनट की बारिश से जलभराव, लालबाग लबालब , 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर चौड़ीकरण के कारण फैल गया कीचड़।

images 7 2 - 20 मिनट की बारिश से जलभराव, लालबाग लबालब , 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर चौड़ीकरण के कारण फैल गया कीचड़।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या।

अयोध्या नगर क्षेत्र में रविवार की दोपहर 20 मिनट की जोरदार बारिश होने से कई इलाकों में जलभराव हो गया। शहर के बीचों-बीच बसा लालबाग बारिश के पानी से लबालब हो गया। नाली और नाले एक होने के कारण सड़क पर चलना दुश्वार हो गया। वहीं 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर चौड़ीकरण को लेकर चल रही खोदाई के कारण कीचड़ फैल गया। एक सप्ताह पहले चार दिन तक लगातार हुई बारिश से मिले जख्म अभी भरे भी नहीं थे कि रविवार की दोपहर बारिश शुरू हो गई। सुबह मौसम बिल्कुल साफ था। अचानक दो बजे के करीब बूंदाबांदी हुई। उसके 15 मिनट बाद ही बरसात ने रफ्तार पकड़ ली।

वहीं वजीरंगज-जनौरा मार्ग के शुरुआत में ही बड़ा सा गड्ढा हो गया है। थोड़ी सी ही बारिश में वहां जलभराव हो जाता है। आस-पास के व्यापारियों ने बताया कि यहां अक्सर पानी भर जाता है। आज तक किसी भी अधिकारी ने सुधि नहीं ली। एक तरफ डेंगू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है। दूसरी तरफ यहां पानी भरा होने से संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT