अयोध्या उत्तर प्रदेश

अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में स्टाफ नर्स से भिड़ा युवक, नशे में धुत हो काटा हंगामा, स्टाफ ने पीटा।

अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में स्टाफ नर्स से भिड़ा युवक, नशे में धुत हो काटा हंगामा, स्टाफ ने पीटा।

अयोध्या।

अयोध्या जिला अस्पताल का विवाद से पीछा नहीं छूट रहा। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रविवार की रात बवाल हो गया। विवाद के बाद अस्पताल स्टाफ ने एक मरीज के तीमारदार की पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक का मेडिकल कराया। स्टाफ नर्स की शिकायत पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

बताया गया कि इनायतनगर थाना क्षेत्र के गांव काली दीन का पुरवा निवासी युवक अर्जुन यादव रविवार को रात लगभग 9.40 बजे अपनी बहन मंजीत कुमारी यादव निवासी आस्तीकन थाना इनायतनगर को लेकर जिला अस्पताल आया। विवाहिता को कमजोरी और बुखार होने के चलते इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ आशीष पाठक ने परीक्षण के बाद भर्ती कर लिया। भर्ती का पर्चा बनने के बाद उसे इमरजेंसी वार्ड के 10 नंबर बेड पर भेज दिया गया।

वार्ड में स्टाफ नर्स की ओर से उपचार शुरू करने में देरी को लेकर उसका भाई बिगड़ गया और स्टाफ नर्स से उलझ गया। इसके बाद गाली-गलौच व हंगामा हुआ, तो अन्य स्टाफ और तीमारदार एकत्र हो गए तथा युवक की पिटाई की। वहीं ईएमओ की सूचना पर रिकाबगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस को दी गई शिकायत में कोतवाली के ही गांधी नगर निवासी स्टाफ नर्स का कहना है कि वह रात 8 से सुबह 8 बजे तक उसकी ड्यूटी थी। रात 10 बजे तीन मरीज आए थे, वह एक-एक को देख रही थी, इसी दौरान शराब के नशे में धुत अर्जुन यादव ने अभद्रता शुरू कर दी। साथी स्टाफ नर्स कुसुम चौधरी व वार्ड ब्वाय साहिल से उलझ गया तथा अपनी बहन का ठीक से इलाज न करने का आरोप लगाने लगा। मैनें उसे समझाया कि बेहतर ढंग से इलाज किया जा रहा है और मरीज मंजीत को आइवी फ्लूइड लगाने लगी। नाराज अर्जुन यादव ने गाली-गलौज किया और जान से मार डालने की धमकी दी।

नगर कोतवाल अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि स्टाफ नर्स की शिकायत पर तीमारदार के खिलाफ गाली-गलौज व धमकी की रिपोेर्ट दर्ज की गई है। युवक का अल्कोहल परीक्षण कराया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago