अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या में अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान, राम पथ से अतिक्रमण को हटाने का काम शुरू।

अयोध्या में अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान, राम पथ से अतिक्रमण को हटाने का काम शुरू।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामनगरी के राम पथ पर अतिक्रमण है। सड़क के दोनों तरफ श्रद्धालुओं के चलने के लिए बने फुटपाथ पर अस्थाई दुकानदारों का कब्जा है। यहां तक कि सड़क आधी सड़क पर भी ठेले लगा रहा है। ऐसे में अयोध्या नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया है।

सोमवार को अतिक्रमण हटाने का दूसरा दिन है। रविवार शाम को भी अतिक्रमण हटाया गया था। 18 दुकानदारों पर कार्रवाई भी की गई है। प्रशासन इससे पहले लगातार लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए चेतावनी दे चुका है।

सोमवार सुबह अयोध्या सीओ अभिषेक तिवारी, राम जन्मभूमि थाना पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों के साथ राम पथ पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। राम पथ पर एक तरफ से ठेला और अस्थाई दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। श्री राम अस्पताल, रेलवे रोड, राम जन्मभूमि के मुख्य गेट से लेकर लता मंगेशकर चौक तक जगह-जगह दुकानदारों ने फुटपाथ और सड़कों पर कब्जा कर रखा है। इससे राम नगरी आने वाले अन्य पर्यटकों के काफी परेशानी होती है। जिसके देखते हुए प्रशासन ने इनके खिलाफ यह अभियान चलाया है।

श्रीराम नगरी को सुंदर बनाने के लिए रामपथ पर फसाड व्यवस्था प्रशासन की ओर से लागू की गई थी। लेकिन मौजूदा समय में रामपथ के दोनों तरफ कई कारोबारी फसाड व्यवस्था का पालन नहीं कर रहे है। प्रशासन ऐसे दुकानदारों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई की तैयारी में है। दुकानदार दुकान के आगे पन्नी, तिरपाल आदि टांग दे रहे है। नगर निगम ने ऐसे कारोबारियों से इन्हें तत्काल हटाने के निर्देश दिए है।

राम पथ पर बने फुटपाथ पर यदि अब दुकानदार कब्जा करते है। अथवा फुटपाथ पर दुकान लगाते है, तो ऐसे लोगों के खिलाफ अब कार्रवाई होगी। ऐसे लोगों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago