
किशोरी से रेप की कोशिश, विधायक के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने केस किया दर्ज, आरोपी युवक अरेस्ट
अयोध्या।
अयोध्या जिले के कोतवाली रुदौली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ रेप का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। किशोरी अकेली खेत में काम कर रही थी। रूदौली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी शनिवार की शाम खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान वहां पहुंचे गैर सम्प्रदाय के युवक ने छेड़छाड़ करते हुए रेप का प्रयास किया। किशोरी उससे भिड़ गई। पहले तो उसने युवक को कई थप्पड़ लगाया उसके बाद हंसिया लेकर दौड़ा लिया। किशोरी ने घर पहुंचकर आप बीती परिजनों से बताई तो घर वालों ने तुरंत कोतवाली पहुंचकर तहरीर दिया। लेकिन केस नहीं दर्ज नहीं किया। जिसके बाद पीड़ित परिजनों ने क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव से शिकायत की। विधायक ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने को कहा। तब जाकर एफआईआर दर्ज किया गया। मामले में पुलिस ने गैर संप्रदाय के सोनू नामक युवक की गिरफ्तारी की है।
इस संबंध में रुदौली प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने कहा कि गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More