सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

लूटकांड के मास्टरमाइंड को सता रहा एनकाउंटर का डर, 48 घंटे के भीतर दूसरी बार कोर्ट लेकर पहुंची पुलिस।

लूटकांड के मास्टरमाइंड को सता रहा एनकाउंटर का डर, 48 घंटे के भीतर दूसरी बार कोर्ट लेकर पहुंची पुलिस।

सुल्तानपुर।

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में सर्राफा लूटकांड का मास्टरमाइंड विपिन सिंह 48 घंटे में दूसरी बार सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। उसने मीडिया से कहा, मेरा एनकाउंटर हो सकता है। वही कोतवाली नगर पुलिस ने विपिन का रिमांड मांगा है, कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रख लिया है।

शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे के आसपास अमहट जिला कारागार से बदमाश विपिन सिंह को ब्रज वाहन से दीवानी न्यायालय लाया गया। उसकी सुरक्षा में दो उप निरीक्षक व चार सिपाही लगे हुए थे। वाहन सीधे दीवानी परिसर के अंदर लाया गया, जहां से पुलिस कर्मी उसे लेकर सीजेएम नवनीत सिंह की कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट में विपिन अपने को बेगुनाह बताया, उसने कहा हमें इस मामले में फर्जी फंसाया गया है। मेरे पास से कोई बरामदगी नहीं हुई है।

कोर्ट में विवेचक नगर कोतवाल एके द्विवेदी ने पुलिस रिमांड की अर्जी दी इस पर आदेश सुरक्षित रखा गया है। पुलिस ने कोर्ट में कहा कि 13 अगस्त और 16 अगस्त को सर्राफा व्यापारी की दुकान के इर्द- गिर्द विपिन के घूमने की पुलिस को जानकारी मिली थी। वही कोर्ट रूम से बाहर निकलते हुए विपिन ने कहा मेरा एनकाउंटर हो सकता है, मेरे एनकाउंटर की साजिश है।

आपको बता दें कि 28 अगस्त को ठठेरी बाजार में सोना व्यापारी भरतजी सोनी की दुकान पर 1.35 करोड़ की लूट हुई थी। इसके अगले दिन विपिन सिंह ने रायबरेली में गैंगेस्टर के एक मामले में सरेंडर किया था। पुलिस ने विपिन को मास्टर माइंड मानते हुए कोर्ट में अर्जी दी, बीते गुरुवार को बी वारंट पर वो रायबरेली कोर्ट से सुल्तानपुर कोर्ट लाया गया। शुक्रवार को विवेचक एके द्विवेदी ने जेल में उसका आधे घंटे बयान लिया था।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

1 day ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

1 day ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago